Dussehra 2021 : दशहरा गीत: मेरे मन मन्दिर में राम बिराजे...

Dussehra 2021: दशहरे के दिन भगवान श्रीराम का गुणगान होता है और सभी लोग अपने आराध्य प्रभु श्रीराम को प्रसन्न करने के लिए उनके भजनों और मंत्रों को गाकर उन्हें प्रसन्न करने को प्रयत्न करते हैं। दशहरा के दिन देशभर में जगह-जगह रामलीलाओं को मंचन होता है और इस दिन रावण के पुतले का दहन भी किया जाता है। तथा श्रीराम की स्तुति-वंदन किया जाता है। वहीं शारदीय नवरात्रि व्रत का पारण भी दशहरा के दिन ही किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि शारदीय नवरात्रि के दोरान ही पौराणिक काल में रावण और भगवान राम के मध्य लगातार दय दिनों तक भीषण संग्राम हुआ था और दस दिनों के युद्ध के पश्चात श्रीराम ने रावण का वध कर लंका पर अपनी विजय पताका फहरायी थी। तो आइए आप भी इस दशहरे के दिन श्रीराम के इस प्रिय भजन को गुनगुना सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Dussehra 2021: विजयदशमी के ये टोटके आपको कर सकते हैं मालामाल, जानें
मेरे मन मन्दिर में राम बिराजे
ऐसी जुगति करो हे स्वामी
अधिष्ठान मेरा मन होवे
जिसमें राम नाम छवि सोहे
आँख मूंदते दर्शन होवे
ऐसी जुगति करो हे स्वामी
मेरे मन...
सांस सांस गुरु मन्त्र उचारूं
रोमरोम से राम पुकारूं
आँखिन से बस तुम्हें निहारूं
ऐसी जुगति करो हे स्वामी
मेरे मन...
औषधि रामनाम की खाऊं
जनम मरन के दुख बिसराऊं
हंस हंस कर तेरे घर जाऊं
ऐसी जुगति करो हे स्वामी
मेरे मन...
बीते कल का शोक करूं ना
आज किसी से मोह करूं ना
आने वाले कल की चिन्ता
नहीं सताये हम को स्वामी
मेरे मन...
राम राम भजकर श्री राम
करें सभी जन उत्तम काम
सबके तन हो साधन धाम
ऐसी जुगति करो हे स्वामी
मेरे मन...
आँखे मूंद के सुनूँ सितार
राम राम सुमधुर झनकार
मन में हो अमृत संचार
ऐसी जुगति करो हे स्वामी
मेरे मन...
मेरे मन मन्दिर में राम बिराजे
ऐसी जुगति करो हे स्वामी
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS