Dussehra 2021: दशहरे के दिन कर लें ये काम, धन के साथ मिलेगा सुख और समृद्धि का वरदान

Dussehra 2021: दशहरे के दिन कर लें ये काम, धन के साथ मिलेगा सुख और समृद्धि का वरदान
X
Dussehra 2021: दशहरे (Dussehra) के दिन किए गए उपाय बहुत ही कारगर होते हैं। इस दिन यदि आप कुछ उपाय कर लेते हैं तो आप अपने जीवन की सभी समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं और साथ ही सभी सुखों को भी प्राप्त करते हैं तो आइए जानते हैं दशहरे के अचूक उपायों के बारे में...

Dussehra 2021: दशहरा का त्योहार 15 अक्टूबर 2021 (Dussehra Festival 15 October 2021) को मनाया जाएगा। दशहरा का यह पावन पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दशहरे के दिन किए जाने वाले उपाय शीघ्र ही फल देते हैं और यदि आप इन उपायों के बारे में नहीं जानते तो आइए जानते हैं दशहरे के कुछ अचूक उपायों के बारे में...

ये भी पढ़ें : Dussehra 2021: सर्वार्थसिद्धि, कुमार एवं रवि योग में 15 अक्टूबर को मनाया जाएगा दशहरा, जानें महत्व, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

दशहरे के उपाय

  • यदि आपको व्यापार में हानि हो रही हो या फिर आपका व्यापार में कहीं पैसा फंस गया हो तो आप दशहरे के दिन आप भगवान लक्ष्मी नारायण के मंदिर नंगे पैर जाएं और उन्हें 11 गुलाब के फूल ,चंदन का इत्र और एक कमल गट्टे की माला लक्ष्मी नारायण को अर्पित करें और उनसे अपनी समस्या के लिए प्रार्थना करें।
  • अगर आपको काफी मेहनत के बाद भी नौकरी में प्रमोशन नहीं मिल पा रहा है तो आप दशहरे के दिन एक सफेद कच्चे सूत को केसर से रंगे और ऊं नमो नारायण मंत्र का 108 बार जाप करें और इसे अपने पास रख लें। ऐसा करने से आपको जल्द ही नौकरी में प्रमोशन मिल जाएगा।
  • यदि आपको आपका उधार का पैसा वापस नहीं मिल पा रहा है तो आप दशहरे के दिन लक्ष्मी नारायण जी को दो कमल के फूल और दो हल्दी गांठ अर्पित करें।ऐसा करने से आपको आपके उधार का पैसा जल्द ही मिल जाएगा।
  • संतान संबंधी किसी भी परेशानी के लिए दशहरे के दिन पांच दूर्वा और पांच लाल गुलाब के फूल गणेश जी का कोई भी मंत्र जाप करते हुए अपनी समस्या के समाधान के लिए उनसे प्रार्थना करें।
  • यदि आपको शादी के कई सालों बाद भी संतान की प्राप्ति नहीं हुई है तो आप दशहरे के दिन पीले वस्त्र के आसन पर बैठकर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें और बच्चों को पीली मिठाई बाटें। ऐसा करने से आपकी संतान प्राप्ति की बाधा समाप्त हो जाएगी।
  • अगर आपकी संतान किसी गलत मार्ग पर चल रही है तो आप दशहरे के दिन दोपहर के समय विष्णु स्तोत्र का तीन बार पाठ करें और साथ ही भगवान विष्णु को केसर का तिलक करें।इसके बाद इस तिलक को अपने बच्चे के माथे पर लगा दें।ऐसा करने से आपका बच्चा सभी बुरी आदतें छोड़ देगा।
  • यदि आपकी कोई पैतृक संपत्ति का समस्या या कोर्ट केस चल रहा है तो आप दशहरे के दिन आप लाल आसन पर बैठकर मंगल देव के 21 नामों का जाप करें। ऐसा करने से आपकी यह समस्या जल्द ही समाप्त हो जाएगी।
  • अगर आप अत्याधिक संकटों से घिरे हुए हैं तो आप दशहरे के दिन पूर्व दिशा में मुख करके पीले आसन पर बैठकर राम रक्षास्तोत्र 3 बार पाठ करें। ऐसा करने से आपकी सभी समस्याएं जल्द ही समाप्त हो जाएगी।
  • यदि आपके घर में अत्याधिक कलेश रहता है तो आप दशहरे के दिन दक्षिण दिशा में मुख करके तिल के तेल का दीपक जलाएं और सुंदरकांड का पाठ करें।ऐसा करने से आपके घर की सभी नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाएगी और आपके घर के कलेश भी समाप्त हो जाएंगे।
  • अगर आपको मान- सम्मान की प्राप्ति नहीं हो पा रही तो आप दशहरे के दिन सुबह के समय तांबे के लोटे से भगवान सूर्य को अर्घ्य दें और साथ ही आदित्यह्य स्तोत्र का तीन बार पाठ करें। ऐसा करने से आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होने लगेगी।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story