Dussehra 2022: दशहरा पर करें ये टोटके, जीवन हो जाएगा खुशहाल

Dussehra 2022: आज आश्विन माह की नवमी तिथि है और कल 05 अक्टूबर 2022, दिन बुधवार को दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। दशहरा के दिन ही भगवान श्रीराम ने रावण और मां भवानी दुर्गा ने महिषासुर पर विजय प्राप्त की थी। इसलिए दशहरे को विजयदशमी भी कहा जाता है। इस दिन की गई पूजा और टोटके बहुत ही ज्यादा लाभ देते हैं और यदि आप इन टोटकों के बारे में नहीं जानते हैं तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे तो आइए जानते हैं दशहरे के टोटके के बारे में...
दशहरे के टोटके (Dussehra Ke Totke)
अगर आपका कोई काम सालों से अटका हुआ है और वह पूरा नहीं हो पा रहा तो आप दशहरे के दिन किसी साफ सुथरी मिट्टी वाली जगह पर उत्तर पूर्व दिशा में मुख करके फूल और चंदन से प्रभु श्रीराम की पूजा करें। इसके बाद थोड़ी से मिट्टी लेकर शम्मी के पेड़ पर चढ़ा दें। ऐसा करने से आपका वह काम जल्द ही पूरा हो जाएगा।
दशहरे के दिन मां दूर्गा के चरणों को लाल कपड़े से पोछनकर उस कपड़े को तिजोरी में रखने से घर के सभी लोगों को धन लाभ होता है और उनकी संपन्नता भी बढ़ती है।
काम में सफलता के लिए दशहरा के दिन हनुमान मंदिर में सवा किलो गुड़ या बूंदी चढ़ाएं। ऐसा करने से आपको जल्द ही सफलता प्राप्त होने लगेगी।
दशहरे के दिन हनुमान जी को सुबह के समय गुड़ चना और शाम के समय बूंदी का प्रसाद चढ़ाने से आर्थिक समृद्धि प्राप्त होती है और धन लाभ भी होता है।
विजयदशमी से शुरु करके 43 दिनों तक कुत्तों को बेसन के लड्डू खिलाने से धन लाभ और होता है और धन आगमन के योग बनते हैं।
अगर जानें अनजानें में कोई गलत काम हो गया है तो आप दशहरे के दिन मां काली का ध्यान करके उनकी प्रतिमा के आगे तेल का दीपक जलाएं और दीपक में 11 तिल अवश्य डालें। इसके बाद मां काली से अपनी उस भूल के लिए क्षमा याचना करें।
घर में कलह दूर करने के लिए आप दशहरे के दिन शाम के समय आटें का चार मुखी दीपक बना लें और शम्मी के पेड़ के नीचे इस दिए को जला दें। ऐसा करते समय आपको कोई टोके ना और नहीं आपको पीछे मुड़कर देखना अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके घर में सुख और शांति का वास होगा।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS