Dussehra 2022: दशहरा का पर्व भी क्या दो दिन मनाया जाएगा, ऐसे दूर करें कन्फ्यूजन

Dussehra 2022: दशहरा का पर्व भी क्या दो दिन मनाया जाएगा, ऐसे दूर करें कन्फ्यूजन
X
Dussehra 2022: बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार जिसे दशहरा या विजयदशमी के नाम से जाना जाता है। जैसा कि, आप सभी लोगों को ज्ञात है कि, इस साल अधिकांश पर्व और त्योहार दो दिन मनाए जा रहे हैं, रक्षाबंधन का पर्व हो या श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व ये सभी दो दिन मनाए गए हैं। तो आइए जानते हैं, क्या इस साल दशहरा भी दो दिन मनाया जाएगा।

दशहरा अर्थात विजयदशमी का पर्व इस साल अक्टूबर माह की शुरूआत में ही पड़ रहा है, हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, दशहरा या विजयदशमी का पर्व आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, दशहरा के दिन ही भगवान श्रीराम ने दशानन रावण का वध किया था।

इसी कारण हर साल बुराई पर अच्छाई की जीत के रुप में रावण के अलावा कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाता है। देशभर में इस पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जाता है। इसके साथ ही इस के साथ दुर्गा पूजा अर्थात शारदीय नवरात्रि का भी समापन हो जाता है।

वहीं इस साल दशहरा का पर्व 04 अक्टूबर को मनाएं या 05 अक्टूबर को ये चर्चा का विषय बन गया है। तो आइए हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, इस साल दशहरा 05 अक्टूबर 2022, दिन बुधवार को ही मनाया जाएगा।

वहीं 04 या 05 तारीख को लेकर जो कन्फ्यूजन हो रहा है, वह इसीलिए है कि, इस बार आश्विन मास में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि का आरंभ 04 अक्टूबर 2022, दिन मंगलवार को दोपहर 02:20 बजे से हो रहा है और वहीं दशमी तिथि का समापन 05 अक्टूबर 2022, दिन बुधवार को दोपहर 12:00 बजे से हो रहा है। तो उदया तिथि के कारण इस बार 05 अक्टूबर 2022, दिन बुधवार को ही दशहरा का पर्व मनाया जाएगा।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story