Dwipushkar-Tripushkar yoga 2021: जनवरी 2021 में द्विपुष्कर और त्रिपुष्कर योग की तिथियां, करें ये काम होगा बहुत लाभ

Dwipushkar-Tripushkar yoga 2021: वार, तिथि और नक्षत्र तीनों के संयोग बनने वाले योग को द्विपुष्कर योग व त्रिपुष्कर योग कहा जाता है। मान्यता है कि इस दौरान किए गए कार्यों में निश्चित रुप से सफलता प्राप्त होती है। इस योग में धन लाभ होने से दुगना अथवा तीन गुना फायदा मिलता है। कहा जाता है कि इस दौरान किए गए शुभ कार्यों को जीवन में दो बार या तीन बार करने का मौका मिलता है। मकान, वाहन, आभूषण या कोई कीमती वस्तु बनाने के लिए ये योग शुभ माना जाता है।
Also Read: Lohri 2021: लोहड़ी 2021 की तिथि और क्यों मनाया जाता है ये पर्व, जानिए ...
इस योग के दौरान धन संबंधी शुभ कार्य करने चाहिए। पूजा-पाठ करना और धार्मिक यात्राएं करना भी काफी शुभ होता है। कीमती वस्तु जैसे सोना या चांदी की खरीदारी भी इस योग में शुभ मानी जाती है। इस योग के दौरान जमा किया हुआ पैसा आपके लिए फलदायी साबित हो सकता है। इसके साथ ही जमीन खरीदना या व्यापार से जुड़े बड़े सौदे करना भी इस योग में उचित माना जाता है। इस योग के समय किसी काम को करते समय सावधानी भी रखनी चाहिए। क्योंकि इस समय किए गए कार्यों का फल दुगना या तीन गुना अधिक होकर मिलता है। इसलिए इस दौरान कर्ज लेने से बचना चाहिए। किसी कीमती वस्तु का खोना भी इस दौरान अशुभ माना जाता है।
Also Read: Jyotish shastra: महिलाओं को कभी खोल कर नहीं रखने चाहिए अपने बाल, जानिये क्यों
वहीं द्विपुष्कर या त्रिपुष्कर योग में व्यक्ति को गलत कार्य भी नहीं करने चाहिए। इस दौरान किसी भी वस्तु को ना बेचें। इस दौरान खरीदारी करना आपके लिए फायदेमंद साबित होता है।
जनवरी 2021 में द्विपुष्कर और त्रिपुष्कर योग की तिथियां
जनवरी 2021 में द्विपुष्कर और त्रिपुष्कर योग की केवल एक-एक तिथियां हैं।
द्विपुष्कर योग की तिथि जनवरी 2021
24 जनवरी 2021, दिन रविवार
शुभ समय: 23 जनवरी की रात्रि यानि 12:01 बजे से 25 जनवरी 2021 की सुबह 07:13 बजे तक।
त्रिपुष्कर योग जनवरी 2021
त्रिपुष्कर योग की तिथि
05 जनवरी 2021, मंगलवार
शुभ समय: 05 जनवरी 2021 सुबह 07:15 बजे से शाम 06:21 बजे तक।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS