Eid Ul Fitr 2022: ईद उल फितर कब है और क्यों मनायी जाती है, जानें इसके ये विशेष कारण

Eid Ul Fitr 2022: मुस्लिम समुदाय का खास और पवित्र त्यौहार ईद उल फितर 02 मई 2022, दिन सोमवार को मनायी जाएगी। ईद को ईद उल फितर के नाम से जाना जाता है। इतना ही नहीं इसे मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। मुस्लिम समुदाय की धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रमजान के दसवें सबल की पहली तारीख को ईद मनायी जाती है। हालांकि ईद का दिन चांद देखने के बाद ही निर्धारित किया जाता है। वहीं रमजान की शुरुआत भी चांद के दीदार के बाद ही होती है। इस्लाम में ईद का पर्व बेहद खास होता है। इस दिन घरों में मीठे पकवान यानि कि, सेवईया बनायी जाती हैं। मीठी सेवईया घर आए मेहमानों को खिलाई जाती हैं। वहीं सेवईया रिश्तेदारों आदि में बांटी भी जाती हैं। ईदुल फितर का त्यौहार भाईचारे का संदेश देता है।
ये भी पढ़ें: Chanakya Niti : बुरे वक्त से भी उबार देती हैं आचार्य चाणक्य की ये बातें, जीवन में ऐसे करें फॉलो
बतादें कि, साल में दो बार ईद का पर्व मनाया जाता है। पहली ईद को ईदुल फितर यानि कि, मीठी ईद के नाम से जाना जाता है। वहीं दूसरी ईद को ईदुल जुहा या बकरी ईद के नाम से भी जाना जाता है। इस्लामिक मान्यता है कि, ईदुल फितर महुम्मद ने सन 624 ई में जंगे बदर के बाद मनायी थी। इसीलिए रमजान के पूरे महीने में अल्लाह की इबादत करते हैं और रोजा रखते हैं। इस पूरे माह में कुरान की इलाबत करके अपनी आत्मा को शुद्ध करते हैं। रमजान खत्म होने के बाद पूरी दुनिया में मुस्लमान बड़े हर्षोल्लास के साथ ईद मनाते हैं।
ईदुल फितर का त्यौहार प्रेम और भाईचारे व मेल-मिलाप का त्यौहार है। इस दिन एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं। रमजान में माह में रोजे की समाप्ति के बाद ईद के दिन अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं कि, अल्लाह ने उन्हें पूरे महीने उपवास रखने की शक्ति दी। इस पवित्र दिन सुबह की नमाज मस्जिद में अता की जाती है। इस दिन दान और भिक्षा देना हर मुसलमान का फर्ज होता है। इसे जकात उल फितर के नाम से जाना जाता है। इस दिन घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS