Fengshui Tips : एक क्लिक में जानें नीले हाथी और गैंडा को घर में रखने के ये फायदे

Fengshui Tips : फेंगशुई के टिप्स बहुत ही आसान और कारगर माने जाते हैं। इसलिए फेंगशुई के गैजेटस् को घर और व्यापार स्थल दोनों ही जगह पर रखा जा सकता है। इससे आपके सौभाग्य में वृद्धि होती है। और घर में सुख-शांति बनी रहती है। व्यापार और नौकरी में भी तरक्की होती है। फेंगशुई में ऐसी ही दो चीजें बताई गई हैं, जिन्हें घर में रखने से आप चोरी, डकैती जैसी दुर्घटनाओं से बच सकते हैं। फेंगशुई में नीले हाथी और गैंडे के आकार और स्वभाव के कारण इन्हें बहुत शक्तिशाली प्रतीक माना गया है। घर के मुख्य द्वार पर इन्हें लगाने से सुरक्षा प्राप्त होती है। इन्हें घर और व्यापार स्थल पर रखकर आप कई तरह के लाभ प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं नीला हाथी और गैंडा घर में रखने के फायदे के बारे में।
Also Read : Pausha Putrada Ekadashi 2021 : पुत्रदा एकादशी आज, जरुर करें ये काम, आपकी सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी
नीला हाथी और गैंडा घर में रखने के फायदे
- नीला हाथी और गैंडा के शोपीस को घर में लिविंग रुम या मुख्य द्वार के ऊपर बाहर की ओर मुंह करके रखना चाहिए। इससे आपके घर में किसी भी दुर्भावना वाले व्यक्ति का आगमन नहीं होता है। जिससे आप कई तरह की अनुचित घटनाओं से बचे रहते हैं।
- फेंगशुई की इन चीजों को घर में रखने से चोरी जैसी दुर्घटनाएं नहीं होती।
- अगर आप नौकरी-पेशा व्यक्ति हैं तो आप इन दोनों चीजों को अपने काम करने की टेबल पर रखकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इन दोनों मूर्तियों को अपने कार्यस्थल पर रखने से आप ऑफिस में होने वाली बेवजह की राजनीति से बच सकते हैं। इन्हें कार्यस्थल पर रखने से वातावरण शांत भी रहता है।
- व्यापार करने वालों के लिए नीला हाथी और गैंडे की मूर्ति व्यवसायिक स्थल पर रखने से लाभ प्राप्त होता है। क्योंकि जिस स्थान पर यह हाथी रखा होता है वहां की ऊर्जा में वृद्धि होती है।
- व्यापार स्थल पर मूर्तियां रखने से आपके प्रतियोगी और विरोधी आपसे आगे नहीं निकल सकते हैं। जिससे आपके व्यापार में तरक्की होती है। लेकिन आप हमेशा ध्यान रखें कि हाथी की सूड़ ऊपर की ओर होनी चाहिए। नीचे की तरफ सूड वाली मूर्ति आपको नहीं लगानी चाहिए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS