Feng Shui Tips: घर के मुख्य द्वार पर लटकाएं ये सिक्के, बढ़ जाएगी आपकी आमदनी

Feng Shui Tips: सिक्के धन का स्रोत होते है। वहीं चीन के सिक्के बाहर से गोल और अंदर से उनमें वर्गाकार छेद होता है। फेंगशुई की मानें तो घर और ऑफिस आदि के मुख्य दरवाजे पर 3, 6 या 9 सिक्कों को लाल अथव पीले रंग के रिबन से बांधकर लटकाना बहुत शुभ माना जाता है।
ये भी पढ़ें: Gochar 2022: पांच ग्रह 18 साल के बाद आए एक सीधी रेखा में, जानें इनका ये रोमांचकारी प्रभाव
मान्यता है कि, इन सिक्कों को घर के मुख्य दरवाजे पर ऐसे लटकाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है और वहां रहने वाले लोगों में शक्ति और सुरक्षा का एहसास बढ़ता है। तथा ऐसा घर की आर्थिक रुप से मजबूत हो जाता है। यहीं कारण हैं कि, चीनी लोग अपने घरों में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए अपने घरों को इस प्रकार सजाते हैं और अपने घर के मुख्य दरवाजे पर सिक्के लटकाना पसंद करते हैं। तथा इसी तरह सिक्के अपने कार्यालय और कार्यस्थल पर रखते हैं।
फेंगशुई की मानें तो चाइनीज सिक्के सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का प्रतीक माने जाते हैं और इसीलिए चरन में सिक्कों को घर के प्रवेश द्वार पर लटकाने की परंपरा है। ऐसी मान्यता है कि, इन सिक्कों को घर के दरवाजे पर टकाने से घर की दरिद्रता का नाश हो जाता है और घर में स्थायी रुप से लक्ष्मी जी निवास करने लगती हैं।
वहीं करियर में सफलता प्राप्त करने के लिए फेंगशुई के सिक्के को त्रिकोण में बांधकर अपने पास रखें। नौकरी में पदोन्नति और कारोबार में वृद्धि के लिए त्रिकोण में बंधे हुए इन सिक्कों को अपने कार्य करने वाली जगह पर रखें।
फेंगशुई के मुताबिक, इन सिक्कों को लाल या पीले रिबन में बांधकर ही लटकाया जाता है। कई बार इन्हें 10 सिक्कों का गुच्छा बना कर भी अपने कार्यक्षेत्र में बैठने वाली मेज की दराज में रखने पर मां लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होती है।
ऐसी मान्यता है कि फेंगशुई सिक्कों को जिस घर में लटका दिया जाता है, उस घर का माहौल खुशनुमा बनने लग जाता है और वह घर आर्थिक रुप से मजबूत हो जाता है।
फेंगशुई के मुताबिक, इन सिक्कों के प्रभाव से घर के लोगों के बीच प्रेम और सामंजस्य का भाव बढ़ता है। तथा माता लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है और घर में रहने वाले लोगों का स्वास्थ्य उत्तम रहता है। ऐसे लोगों में आत्मविश्वास की भावना बढ़ती है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS