Fengshui Tips: धन को आकर्षित करने और बुरी नजर से बचाने के घर में जरुर लाएं ये चीज, वरना...

Fengshui Tips: मनुष्य हर वक्त अपने घर की तरक्की और उन्नति के बारे में सोचता है। वह सुख-शांति और संपन्नता के लिए अथक परिश्रम भी करता है। परिवार का भरण-पोषण अच्छे से हो इसके लिए वह घर में सभी तरीके के प्रयास करता है। घर में रहने वाले लोगों का स्वास्थ्य उत्तम रहे, आर्थिक संकटों से छुटकारा प्राप्त हो और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहे इन सबके लिए सभी लोग उपाय करते हैं। वहीं इन सबके लिए मनुष्य तमाम तरह के टोटके भी अपनाता है। फेंगशुई शास्त्र में भी घर में खुशहाली लाने के लिए और घर की दरिद्रता दूर करने के लिए तमाम तरह के उपाय बताए गए हैं। तो आइए जानते हैं कौन से हैं वे उपाय...
पाप दृष्टि
फेंगशुई के अनुसार, घर में रहने वाले लोगों को बुरी नजर से बचाने के लिए घर में पाप दृष्टि लाकर लटका दिया जाता है। घर में इसे मुख्य द्वार के आसपास लटकाया जाता है। आप इसे हॉल या बैठक वाले कमरे में भी लटका सकते हैं। यह आपके घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और आपको बुरी नजर से बचाता है। इससे घर-परिवार के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवास होता है और सकारात्मक ऊर्जा घर की उन्नति में मदद करती है।
कांच का कमल
कांच के कमल को घर में रखने से वास्तुदोष मिट जाते हैं। घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए इस कमल को दक्षिण-पश्चिम कोने में या फिर खिड़की के पास रखना शुभ माना जाता है। कांच का कमल आने से हमारा भाग्य उदय हो जाता है और ये धन को आकर्षित करता है। इस कमल को माता लक्ष्मी का सिहासन कहा जाता है। इसी में माता लक्ष्मी विराजमान रहती हैं। इसीलिए इसे घर में लगाना शुभ होता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS