भाग्य को लेकर है थोड़ा सा कन्फ्यूजन, तो यहां पढ़ें सफलता के 5 अनमोल मंत्र

कुछ लोगों का कहना है कि इंसान के जो भाग्य में लिखा होता है। वहीं उसके नसीब में हासिल होता है, तो वहीं कुछ लोग कहते हैं कि इंसान की किस्मत उसके कर्म और त्याग पर निर्भर करती है। हर व्यक्ति की इच्छा होती है कि वह अपने जीवन में कुछ अच्छा बने। जिसके लिए वह कठीन से कठीन कर्यों को करता है। जिसमें से कुछ लोग अपने उस मुकाम को हासिल कर पाते हैं और कुछ लोग असफल हो जाते हैं।
लेकिन वहीं कुछ लोग अपनी किस्मत को कोसते रहते हैं। फिर वह यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि कर्म और भाग्य दोनों मे बड़ा कौन है। किसी भी व्यक्ति के जीवन में मन की इच्छा अनुसार सफलता को पाने के लिए कर्म और भाग्य दोनों का होना आवश्यक है। लेकिन आपको बता दें कि किसी भी व्यक्ति का भाग्य उसके हाथ में नहीं होता। इसलिए हमें भाग्य से ज्यादा अपने कर्मों पर यकीन करना चाहिए। आइए आपको सफलता के कुछ अनमोल मंत्र बताते हैं जो आपके जीवन में निर्धारित लक्ष्य को सफल बनाने में सहयोग करते हैं...
जीवन में सफल होने के मंत्र...
1. यदि आप अपने जीवन में बुरे कर्म करके अच्छे कर्मों की कल्पना करते हैं तो ऐसा करना पहले छोड़ दें। ताकि अच्छे कर्म ही आपके जीवन को सफल बना सकें।
2. आपका भाग्य आपकी हाथ की लकीरों में नहीं बल्कि आपके किए गए कर्मं पर आधारित होता है।
3. ऐसा कहा जाता है कि ईश्वर कभी किसी के भाग्य को स्वयं अपने हाथो से नही लिखते। हमारा जीवन हमारे कर्म, विचार , व्याहार और जिन्दगी में होने वाली गतिविधियों पर आधारित होता है।
4. जीवन में वही लोग आगे बढते हैं, जो अपने लक्ष्य के लिए निरंतर प्रयास करते हैं। यदि आप अपने भाग्य के भरोसे बैठे हैं तो शायद आपको कुछ भी हासिल न हो।
5. किसी भी व्यक्ति का भाग्य एक निन्द्रा के समान होता है , जिसे परिश्रम करके आपको उसे जगाना चाहिए।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS