जानिए मंगल के गोचर से इन 5 राशि वालों के बहुरेंगे दिन

जानिए मंगल के गोचर से इन 5 राशि वालों के बहुरेंगे दिन
X
ज्योतिष के अनुसार नवग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह आज 04 अक्टूबर 2020 को अपनी राशि मेष राशि को छोड़कर मीन राशि में गोचर करने वाले हैं। और इसके बाद मंगल मार्गी हो जाएंगे। और मीन से मेष राशि में फिर से चले जाएंगे। मंगल ग्रह बहुत महत्वपूर्ण ग्रह माने जाते हैं। क्योंकि ये युद्ध, भूमि, साहस, पराक्रम, व्यवसाय के कारक ग्रह माने गए हैं। इसके साथ ही से वैवाहिक जीवन, भौतिक सुख-सुविधा और सफलता को भी प्रभावित करते हैं। मंगल जब वक्रीय होंगे तो उनका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। और वक्रीय स्थिति में जब मंगल राशि परिवर्तन करेंगे तो यहां कई प्रकार के परिवर्तन देखने को मिलेंगे। यह परिवर्तन कुछ राशि के जातकों के लिए नकारात्मक होंगे तथा कुछ राशियों के जातकों के लिए सकारात्मक होंगे। तो वहीं मंगल कुछ राशि के जातकों के लिए मंगल करने वाले हैं, यानि कई राशि के जातकों के अच्छे दिन आने वाले हैं। तो आइए आप भी जानें कि मंगल किन राशियों का मंगल करने वाले हैं।

1. वृषभ

वक्रीय मंगल आपकी राशि के 11वें स्थान में प्रवेश करेंगे। कुंडली का 11वां स्थान लाभ का भाव होता है। इस दौरान आपके लिए बहुत अच्छे, पावरफुल समय की शुरूआत हो सकती है। इस दौरान आपके जीवनसाथी की उन्नति के योग बन रहे हैं। और साथ ही आपको अपने जीवनसाथी से कोई शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है। यानि एक तो उन्नति होगी और दूसरा कोई शुभ समाचार भी आपको मिलेगा। व्यवसाय में आपके साथी की सलाह आपके लिए बेहद मददगार साबित हो सकती है। इसलिए आपका जीवनसाथी आपको अगर कोई सलाह आदि दे रहा है तो उसे ध्यान से सुनें। साथ ही आपके पारिवारिक जीवन में सबकुछ सही तरीके से चलेगा। लव लाइफ के लिए भी आप इस दौरान समय निकाल पाएंगे। यानि अपने पाटर्नर को आप समय दे पाएंगे। इस दौरान आप हर प्रकार के जरुरी मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करेंगे। आप अपने व्यवसाय का भी विस्तार कर पाएंगे। और व्यवसाय से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। कुल मिलाकर मंगल का यह गोचर आपके लाभ भाव में बैठकर आपकी लाभ की स्थितियों को बेहतर करेगा।

2. मिथुन

वक्रीय मंगल आपकी राशि के दसवें स्थान में प्रवेश करेगा। जोकि आपका कर्म का भाव है। आपके कार्यक्षेत्र का भाव है। और मंगल खुद साहस और पराक्रम के कारक ग्रह हैं। ऐसी स्थिति में दसवें स्थान में मंगल आपके रिश्तों में एक नई ऊर्जा भर देंगे। आपको अपने रिश्तों में एक प्रकार से नयापन देखने को मिलेगा। आपको एक अच्छी ऊर्जा देखने को मिलेगी। इस दौरान नौकरी में भी आपको शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। जिन खर्चों को लेकर आप काफी दोनों से चिंतित थे, आप परेशान हो रहे थे, आपको उन सभी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। और आपके सभी खर्चों का इंतजाम भी हो जाएगा। आपका मानसिक तनाव कम हो जाएगा। इस दौरान आपको जीवन में शांति मिलेगी। और छात्रों के लिए भी यह समय काफी अनुकूल होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में आप अगर इस दौरान बैठते हैं तो आप अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं। वक्रीय मंगल से आपके परिवार में भी सकारात्मक प्रभाव बना रहेगा। इसलिए यह मंगल आपके लिए बेहद लाभदायक सिद्ध होगा।

3. तुला

तुला राशि के जातकों के लिए मंगल आपके छठें भाव में प्रवेश करेगा। इस दौरान आपके जीवनसाथी के साथ आपका समय आनन्ददायक व्यतीत होगा। कारोबार करने वाले लोगों के अच्छे संबंध बनेंगे। जिसके कारण आप लोग दूसरे प्रोजेक्टों पर भी काम कर सकते हैं। यानि आप एक साथ कई प्रोजेक्ट पर कार्य कर सकते हैं। इस दौरान आप वाहन अथवा जमीन खरीदने पर भी आप विचार करेंगे। और अपने इन विचारों को आप पूर्ण भी कर पाएंगे। साथ ही अगर आपकी संतान विवाह योग्य है तो संतान के विवाह की बात भी पक्की हो सकती है। वक्रीय मंगल आपकी संतान की उन्नति के लिए बहुत लाभदायक है। मंगल आपकी धन संबंधी समस्याओं को भी समाप्त करने वाले हैं। इसलिए आपके लिए यह समय काफी अनुकूल रहेगा।

4. वृश्चिक

वक्रीय मंगल आपकी राशि के पांचवे भाव में प्रवेश करेगा। और आपकी राशि के स्वामी भी मंगल ही हैं। इस दौरान मंगल का पांचवे घर में प्रवेश करना शिक्षा, व्यापार, प्रेम का भाव होता है। तथा संतान का भाव होता है। अगर आप एक व्यवसायी हैं तो आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। और साथ ही किसी अधिकारी की मदद से आप कुछ समस्याओं को भी सुलझा पाएंगे। आपको कुछ परेशानियों से भी मुक्ति मिलेगी। मंगल का यह गोचर आपके अंदर नेतृत्व करने की क्षमता को बढाएगा। तथा राजनीति से जुड़े हुए लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे। बेरोजगार लोगों के लिए इस दौरान रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। आप सरकारी योजनाओं का लाभ भी उठा पाएंगे।

5. कुंभ

वक्रीय मंगल आपकी राशि के दूसरे घर में प्रवेश करेगा। जोकि धन का भाव है। तो इस दौरान आपके लिए कुछ सावधानियां तो बरती ही हैं। लेकिन साथ ही आपको अपनी प्रतिभा को दिखाने का भी अवसर प्राप्त होगा। अगर आप स्पोर्ट्स अथवा किसी कलात्मक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, मीडिया के क्षेत्र में जुड़े है तो यहां आपको अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। आपको आपके द्वारा किए गए प्रयासों से लाभ प्राप्त होगा। अगर आप पर कर्ज कर भार है तो इस समय आपको कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। मंगलवार को लाल मसूर का आप दान करेंगे तो आपको कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। आपका रूका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। आपके लिए इस दौरान यात्राओं का योग भी बन रहा है। आप परिवार के साथ भी अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता की सेवा का अवसर भी आपको प्राप्त होगा। आपको आर्थिक तौर पर स्थितियां सशक्त बनाएंगी। तो ये स्थिति आपके लिए भी काफी अच्छी रहने वाली है।

Tags

Next Story