शुक्रवार को भूलकर भी ना करें ये काम, मां लक्ष्मी होती हैं नाराज और कर देती हैं आपको कंगाल

शुक्रवार का दिन सुख-संपत्ति एवं वैभव की देवी मां लक्ष्मी का दिन माना जाता है। साथ ही शुक्रवार का दिन दैत्यगुरु शुक्राचार्य का भी दिन होता है और ऐसा माना जाता है कि जो भी लोग इस दिन देवी मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं, निश्चित रुप से उनकी सभी मनोकामना की पूर्ति होती है। ऐसे व्यक्ति को धन-वैभव, सुख-संपत्ति तथा पुत्र और पौत्र की प्राप्ति होती है। लेकिन वहीं कुछ ऐसे कार्य हैं, जिन्हें शुक्रवार के दिन नहीं करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी नाराज होती हैं और उस घर का परित्याग कर देती हैं। तो आइए जानते हैं कि, शुक्रवार के दिन ऐसे कौन से कार्य हैं, जिन्हें नहीं करना चाहिए। जिससे मां लक्ष्मी नाराज होती हैं और हमारे घर तथा जीवन से चली जाती हैं।
ये भी पढ़ें: शुक्रवार के दिन जरुर करें नमक की पोटली का ये महा उपाय, घर में आएगी सुख समृद्धि
- शुक्रवार के दिन कभी भी किसी भी व्यक्ति को पैसा उधार में ना दें। यह दिन पैसा आने का होता है, जाने का नहीं। अगर आप गलती से भी किसी को शुक्रवार के दिन पैसा उधार देते हैं तो इस दिन दिया गया पैसा बहुत देरी से मिलता है और कई बार मिलता भी नहीं है। तथा इससे मां लक्ष्मी नाराज होती है और हमारे जीवन से चली जाती हैं।
- शुक्रवार के दिन आपसे कोई व्यक्ति कितना ही क्यों ना मांगे, परन्तु इस दिन आप किसी भी व्यक्ति को चावल उधार में ना दें। इससे हमारे सुख-संपत्ति, धन-वैभव चले जाते हैं। क्योंकि चावल को अन्न ही माना जाता है और लक्ष्मी जी माना जाता है और इस दिन किसी को भी अपने घर की लक्ष्मी नहीं देना चाहिए।
- वहीं हो सके तो शुक्रवार के दिन सफेद कलर की वस्तुएं भी किसी को दान में ना दें। इससे मां लक्ष्मी नाराज होती हैं।
- शुक्रवार के दिन झाड़ू को लोगों की नजर से छिपाकर रखें। तथा झाड़ू को खड़ी नहीं रखना चाहिए। अगर आप झाड़ू खड़ी करके रखते हैं तो इससे भी लक्ष्मी जी क्रोधित होती हैं। इसीलिए इस दिन झाड़ू को लोगों की नजर से छिपाकर और लिटाकर ही रखें और खड़ी अवस्था में ना रखें।
- शुक्रवार के दिन कोई भी महिला अपने श्रृंगार का सामान दूसरी महिला को ना दें। इससे उनके वैवाहिक जीवन में कष्ट आता है। साथ ही मां लक्ष्मी नाराज होकर उस घर का परित्याग कर देती हैं।
- शुक्रवार के दिन घर की कुंवारी लड़की और शादीशुदा महिलाएं बाल ना धोएं और नाखून ना काटें। साथ ही घर लोग अपनी दाड़ी ना बनाएं और ना ही बाल कटवाएं। अन्यथा मां लक्ष्मी आपसे नाराज होती हैं और आपके घर से चली जाती हैं।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS