जानिए अधिक मास की पूर्णिमा पर किन राशि के जातकों को होगा लाभ

जानिए अधिक मास की पूर्णिमा पर किन राशि के जातकों को होगा लाभ
X
हिन्दू पंचांग के अनुसार इस वर्ष अधिकमास की पूर्णिमा तिथि 01 अक्टूबर 2020, दिन गुरुवार को है। इस बार अधिक मास की पूर्णिमा को निकलने वाला चांद पिछले 70 वर्ष के इतिहास में सबसे चमकीला चांद रहेगा। आज यानि पूर्णिमा के दिन चंद्रमा 180 डिग्री पर रहेगा। तथा पूर्णिमा की रात चंद्रमा से जो किरणें निकलेंगी वो किरणें काफी ज्यादा सकारात्मक रहेंगी। तथा मलमास की पूर्णिमा की रात चंद्रमा के दर्शन करने से व्यक्ति को बहुत अधिक लाभ प्राप्त होगा।

हिन्दू पंचांग के अनुसार इस वर्ष अधिकमास की पूर्णिमा तिथि 01 अक्टूबर 2020, दिन गुरुवार को है। इस बार अधिक मास की पूर्णिमा को निकलने वाला चांद पिछले 70 वर्ष के इतिहास में सबसे चमकीला चांद रहेगा। आज यानि पूर्णिमा के दिन चंद्रमा 180 डिग्री पर रहेगा। तथा पूर्णिमा की रात चंद्रमा से जो किरणें निकलेंगी वो किरणें काफी ज्यादा सकारात्मक रहेंगी। तथा मलमास की पूर्णिमा की रात चंद्रमा के दर्शन करने से व्यक्ति को बहुत अधिक लाभ प्राप्त होगा। अधिक मास की पूर्णिमा के दिन चंद्रमा के दर्शन करने से व्यक्ति के सारे बिगड़े हुए काम बनने लगते हैं। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो अधिक मास की पूर्णिमा के दिन इस बार कई शुभ संयोग बन रहे हैं। जिसका लाभ कई राशि के जातकों को प्राप्त हो सकता है। तो आइए आप भी जानें अधिक मास की पूर्णिमा पर किस राशि के जातकों को क्या लाभ मिल सकता है।

मेष

मेष राशि के जातको के व्यापार, नौकरी आदि में धनलाभ के योग बन रहे हैं। मेष राशि के जातको के सभी बिगड़े काम बनने के संभावना है। इन जातको को जमीन आदि से लाभ होने के योग हैं।

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों के कारोबार आदि में तरक्की के योग हैं। अधुरे कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी में तरक्की हो सकती है। अचल संपत्ति से धन लाभ के योग हैं। माता से लाभ हो सकता है।

कन्या

कन्या राशि के जातको को व्यापार-कारोबार आदि बहुत लाभ मिलने के योग बन सकते हैं। कन्या राशि के जातको को अपने घर के बड़े बुजुर्गों से धन लाभ के योग बन सकते हैं। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति संभव है।

धनु

धनु राशि के जातको को पूर्णिमा की रात चंद्रमा के दर्शन करने से बहुत लाभ होने की उम्मीद है। धनु राशि वालों के सभी बिगड़े कार्य बन जाएंगे। व्यापार से लाभ होगा।

तुला

तुला राशि के जातकों के धन में वृद्धि होगी। सभी कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार-नौकरी से लाभ मिलेगा। जमीन आदि से लाभ होगा। अचानक धन लाभ होगा। अधिक मास की पूर्णिमा के दिन स्नान,ध्यान और दान आदि करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होगी।

मकर

मकर राशि के जातको पर भगवान श्रीसत्यनारायण की कृपा से अचानक धन लाभ होने की उम्मीद है। पूर्णिमा के दिन इन्हें सत्यनारायण व्रत-कथा का पाठ करने से बहुत अधिक लाभ मिल सकता है।

कुंभ

कुंभ राशि के जातको को नौकरी से विशेष लाभ प्राप्त होने के योग हैं। परिवार के बड़े लोगों की कृपा आपको प्राप्त होगी। आपके सभी कार्य सिद्ध होंगे। आपका धन संबंधी कोई कार्य अचानक बन जाएगा।

Tags

Next Story