Gajkesari Rajyoga 2023: इस दिन पड़ेगा गजकेसरी राजयोग, ये 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

Gajkesari Rajyoga 2023: इस दिन पड़ेगा गजकेसरी राजयोग, ये 3 राशियों की चमकेगी किस्मत
X
Gajkesari Rajyoga 2023: हिन्दू पंचांग के अनुसार, ग्रहों का प्रभाव हर व्यक्ति पर पड़ता है। कुछ ग्रहों की चाल शुभ संकेत देती है, तो कुछ ग्रहों की चाल अशुभ संकेत देती है। इस साल 2023 में 22 अगस्त को गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। इसमें तीन राशि के जातकों को बहुत ही फायदेमंद माना जा रहा है।

Gajkesari Rajyoga 2023: हिन्दू पंचांग के अनुसार, ग्रहों का प्रभाव हर व्यक्ति पर पड़ता है। कुछ ग्रहों की चाल शुभ संकेत देती है, तो कुछ ग्रहों की चाल अशुभ संकेत भी देती है। जब गुरु और चंद्रमा की युति होती है, तो गजकेसरी योग का निर्माण होता है। हिन्दू शास्त्र की मानें, तो जिस व्यक्ति के जीवन में गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है, वो व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है। व्यक्ति के पास धन-दौलत की कोई कमी नहीं होती। वे व्यक्ति नई ऊंचाई पा सकता है। इसके अलावा, जिस जातक की कुंडली में गजकेसरी योग बनता है। वह शिक्षित और अच्छे कलाकार या फिर कोई बड़े अधिकारी बन सकते हैं। शास्त्रों के अनुसार, इस साल 2023 में 22 अगस्त को गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। इसमें तीन राशि के जातकों को बहुत ही फायदा होने वाला है। आइये जानते हैं गजकेसरी राजयोग के बारे में...

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग बहुत ही शुभ माना जा रहा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस योग में मेष राशि के जातकों को करियर में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही जातकों को धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा इस राजयोग में लव लाइफ भी बहुत ही अच्छी रहती है।

मिथुन राशि

ज्योतिष शास्त्रों की मानें, तो मिथुन राशि के जातकों पर गजकेसरी राजयोग बेहद शुभ और सकारात्मक प्रभाव लेकर आने वाला है। मिथुन राशि के जातक अपने कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में ये व्यक्ति बहुत ही मुनाफा कमा सकते हैं। इसके साथ ही कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें... कितनी बार करनी चाहिए पीपल के वृक्ष की परिक्रमा, जानें किस परेशानी से मिलेगी राहत

कर्क राशि

हिन्दू पंचांग के अनुसार, कर्क राशि के जातकों पर गजकेसरी राजयोग का प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान व्यक्ति अपने व्यापार क्षेत्र में भी खूब तरक्की कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप सरकारी नौकरी कर रहे हैं, तो आपको प्रमोशन भी मिल सकता है।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story