Gajkesari Yog : गजकेसरी योग से ये लोग बनेंगे धनवान, पढ़ें पूरी डिटेल

Gajkesari Yog : गजकेसरी योग से ये लोग बनेंगे धनवान, पढ़ें पूरी डिटेल
X
Gajkesari Yog : वैदिक ज्योतिष की मानें तो सभी ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन कर शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते रहते हैं। वहीं वर्तमान में देवगुरू बृहस्पति मीन राशि में विराजमान हैं और वहीं हाल ही में चार नवंबर को चंद्रदेव ने भी मीन राशि में ही प्रवेश किया है। जिस कारण से गजकेसरी योग का निर्माण हो गया है।

Gajkesari Yog : वैदिक ज्योतिष की मानें तो सभी ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन कर शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते रहते हैं। वहीं वर्तमान में देवगुरू बृहस्पति मीन राशि में विराजमान हैं और वहीं हाल ही में चार नवंबर को चंद्रदेव ने भी मीन राशि में ही प्रवेश किया है। जिस कारण से गजकेसरी योग का निर्माण हो गया है। वहीं गजकेसरी योग का प्रभाव सभी 12 राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा। वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं जिनको इस समय विशेष धन लाभ होगा और उनकी लाइफ में तरक्की के योग बनेंगे। तो आइए जानते हैं कौन सी हैं वो भाग्यशाली राशियां जिनके लिए लाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि

आप लोगों के लिए गजकेसरी योग लाभदायक सिद्ध होगा। क्योंकि ये आपके गोचर कुंडली के कर्म भाव में चंद्र और गुरू की युति बन रही है। इसीलिए इस दौरान आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है अथवा अगर आप लोग जॉब कर रहे हैं तो आपको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। वहीं आपकी गोचर कुंडली में हंस नाम का राजयोग भी बन रहा है, इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। साथ ही कार्यस्थल पर आपको सीनियर और जूनियर दोनों का ही सहयोग प्राप्त हो सकेगा।

कन्या राशि

गजकेसरी योग आप लोगों के लिए भी लाभप्रद सिद्ध होगा। क्योंकि ये योग आप लोगों की गोचर कुंडली के सातवें भाव में हो रहा है, जिससे पाटर्नरशिप और वैवाहिक जीवन का स्थान माना जाता है। इस दौरान आप लोग बिजनेस में पैसा लगा सकते हैं। जोकि भविष्य में लाभकारी साबित हो सकता है। साथ ही नए ऑर्डर मिलने से आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। वहीं आपके वैवाहिक जीवन में ये समय मधुरता ला सकता है। साथ ही इस दौरान आपका साझेदारी का काम प्रारंभ हो सकता है।

धनु राशि

आप लोगों के गोचर कुंडली के चौथे भाव में गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। जिसे माता और भौतिक सुख का भाव माना जाता है। इसीलिए इस दौरान आपके भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस दौरान आपको अचल संपत्ति और वाहन खरीदने की संभावना बन रही है। वहीं इस समय आप लंबी दूरी की यात्रा भी कर सकते हैं। पुराना रूका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। वहीं आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story