Ganesh Chaturthi 2021: विनायक गणेश चतुर्थी आज, जानें ऐसा क्या करें जिससे मिल जाए गणपति जी का आशीर्वाद

Ganesh Chaturthi 2021: आज 08 नवंबर 2021, दिन सोमवार है और आज विनायक चतुर्थी का पावन त्योहार है। आज के दिन भगवान गणेश की पूजा अर्चना की जाती है। परन्तु आपको ये भी जान लेना चाहिए कि, विनायक चतुर्थी के दिन आज आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, तो आप भगवान गणेश का विशेष आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं विनायक चतुर्थी के दिन आज क्या करें और क्या ना करें।
ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2021: छठ पर्व की कल से होगी शुरुआत, जानें पूरा कार्यक्रम
- विनायक चतुर्थी के दिन क्या करें
- विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को दूर्वा अवश्य अर्पित करना चाहिए।
- पूजा के समय विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को मोदक अर्थात लड्डू का भोग अवश्य लगा दें।
- इस दिन यदि आप किसी हाथी का पूजन करके उसका आशीर्वाद लेते हैं तो यह आपके लिए बहुत शुभ रहता है।
- अगर आप विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा कर रहे हैं तो आपको भगवान गणेश को गेंदा का फूल अवश्य अर्पित करना चाहिए।
- भगवान गणेश को यदि आप विनायकी चतुर्थी के दिन फल अर्पित कर रहे हैं तो उस फल में केला अवश्य अर्पित करें। क्योंकि केला भगवान गणेश को सबसे ज्यादा प्रिय होता है।
- यदि आप विनायक चतुर्थी का व्रत रख रहे हैं तो आपको ना तो दिन में सोना चाहिए और ना ही रात्रि में शयन करना चाहिए। आपको इस दिन रात्रि में जागकर भगवान गणेश का कीर्तन और जागरण करना चाहिए।
- यदि आप इस दिन किसी हाथी को घास खिलाते हैं तो यह आपके लिए सबसे ज्यादा श्रेष्ठ कार्य होगा।
- विनायक चतुर्थी के दिन आपको भगवान गणेश की पूजा में सुपारी और कलश अवश्य स्थापित करना चाहिए। क्योंकि भगवान गणेश की पूजा में कलश और सुपारी का खास महत्व होता है।
- यदि आप विनायकी चतुर्थी के दिन किसी गाय को भोजन कराते हैं तो आपको ना केवल भगवान गणेश का आशीर्वाद मिलता है बल्कि साक्षात सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS