Ganesh Chaturthi 2022: गणेशोत्सव के दौरान करें ये उपाय, होंगे इतने सारे लाभ...

Ganesh Chaturthi 2022: गणेश जी की भक्ति करने से हर दुख-दर्द दूर हो जाता है। सदियों से भगवान गणेश की महिमा की चर्चा सुनने को मिलती रही है। भारतीय समाज में शास्त्रों का बहुत ही महत्व है। ऐसे में शास्त्रों के जरिये जानें कि, आखिर कैसे करें गणेश उत्सव के दौरान गणपति जी को प्रसन्न करके उनकी कृपा पायी जा सकती है। किसी भी शुभ काम को करने से पहले भगवान गणेश जी की पूजा-अर्चना की जाती है। तो आइए जानते हैं गणपति बप्पा को कैसे खुश किया जा सकता है।
शास्त्रों के मुताबिक, अलग-अलग मनोकामनाओं के लिए भगवान गणेश को खुश करने के लिए तरह-तरह के उपाय हैं। ऐसे में उन उपायों को अपनाकर भगवान गणेश जी की अपार कृपा को पाया जा सकता है।
अगर आपके मन में धन पाने की इच्छा है तो गणेशोत्सव के दौरान आप स्नान आदि क्रियाओं से सुबह में निवृत्त होकर गणपति जी के सामने प्रतिदिन देसी घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से गणपति बप्पा की कृपा आपके ऊपर बरसने लगेगी और आपके घर में धन की बरसात होने लगेगी। अनेक माध्यमों से धन आपके पास आएगा और धन आगमन के लिए नए-नए स्त्रोत बनेंगे।
अगर आपके घर में सुख-शांति नहीं है तो ऐसे में आप गणेश जी की शरण में चले जाइए। गणेशोत्सव के दौरान आप किसी भी दिन गणपति के पास में 21 गुड़ के छोटे-छोटे टुकड़े करके रखें और गणपति जी से अपना दुख-दर्द बयां करें। ऐसा करने से गणपति बप्पा खुश होते हैं और आपकी सारी मनोकामना पूर्ण करते हैं।
अगर आपके मन मे कोई विशेष इच्छा है तो आप गणेशोत्सव के दौरान गणपति जी के मंदिर जाकर उनका अभिषेक करें। वहीं हिन्दू धर्मशास्त्रों में अभिषेक का बहुत ही महत्व बताया गया है। गणेशोत्सव के दौरान उनका अभिषेक शुद्ध जल से करने के दौरान गणपति चालीसा का पाठ करें। साथ ही उन्हें लड्डुओं का भोग लगाकर सभी को प्रसाद बांटें। ऐसा करने से आपकी विशेष इच्छा पूरी हो जाएगी।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS