Ganesh Chaturthi 2022: गणेश चौथ पर जरुर करें ये उपाय, आपके घर पूरे साल छप्पर फाड़कर होगी धन की बरसात

Ganesh Chaturthi 2022: गणेश चौथ पर जरुर करें ये उपाय, आपके घर पूरे साल छप्पर फाड़कर होगी धन की बरसात
X
Ganesh Chaturthi 2022: भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष में हर साल गणेशोत्सव की धूम मची रहती है, इस दौरान हर कोई गणपति जी को अपने घर पर लाने की तैयारियों में जोर-शोर से जुट जाता है। वहीं इस साल गणेश चतुर्थी का पर्व 31 अगस्त 2022 से लेकर 09 सितंबर 2022 तक मनाया जाएगा। इस दौरान गणपति बाप्पा की पूजा-अर्चना करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।

Ganesh Chaturthi 2022: भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष में हर साल गणेशोत्सव की धूम मची रहती है, इस दौरान हर कोई गणपति जी को अपने घर पर लाने की तैयारियों में जोर-शोर से जुट जाता है। वहीं इस साल गणेश चतुर्थी का पर्व 31 अगस्त 2022 से लेकर 09 सितंबर 2022 तक मनाया जाएगा। इस दौरान गणपति बाप्पा की पूजा-अर्चना करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। तो अगर आपके जीवन में कोई कष्ट है, जैसे अच्छी सैलरी के बाद भी घर में पैसों की कमी बनी रहती है और घर के खर्च पूरे नहीं हो पाते हैं। तो इस दौरान आसान उपायों से आपकी ये समस्या दूर हो सकती है। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में जो आपकी धन से जुड़ी समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

गणेश जी को सिंदूर बहुत पसंद है। उनकी पूजा करते समय इस खास मंत्र का उच्चारण जरुर करें।

मंत्र

सिन्दूरं शोभनं रक्तं सौभाग्यं सुखवर्धनम्।

शुभदं कामदं चैव सिन्दूरं प्रतिगृह्य ताम्॥

ऊँ गंग गनपतेय नम:

इस मंत्र को बोलते समय आपको गणेश जी के माथे पर सिंदूर लगाना है। मंत्र बोलने के बाद वहीं सिंदूर अपने माथे पर भी लगाना है।

अगर आप पैसों की दिक्कत दूर करना चाहते हैं तो गणपति को शमी के पत्ते प्रतिदिन अर्पित करें। इसके अलावा आर्थिक समस्या को दूर करने के लिए बाप्पा को दूर्वा, तिल के लड्डू, गाय के शुद्ध घी और गुड़ का भोग लगाएं। वहीं ध्यान रखें कि, दूर्वा गणपति जी के मस्तक पर रखनी है, इनके चरणों में नहीं।

अगर आप गणेश जी से सुख की कामना करना चाहते हैं तो इदं इच्छितं ऊं गं गणपतये नमः मंत्र का जाप करते हुए बाप्पा को सूखे चावल अर्पित करें।

श्री गणाधिपतये नम: मंत्र का जाप करने से आपके नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग बनते हैं।

गणेश मंदिर में शुद्ध घी का दीपक जलाएं और गण्पति अर्थवशीर्ष का पाठ करने से आपकी हर समस्या का अंत होता है। इस पाठ में कहा गया है कि, जो मनुष्य बाप्पा को मोदक का भोग लगाता है, उसका कभी अमंगल नहीं हो सकता है।

अगर आप भी इस तरह की किसी भी परेशानी में फंस गए हैं तो गणेशोत्सव के दौरान इन उपायों को जरुर करें और अपनी परेशानियों को खत्म कर दें।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story