Ganesh Jayanti 2021 : जानिए, गणेश जयंती 2021 के दिन क्यों वर्जित हैं चंद्र दर्शन

- माघ माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश जयंती (Ganesh Jayanti ) के नाम से जाना जाता है
- गणेश जयंती का पर्व माघ गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri) के मध्य में आता है।
- गणेश जयंती के दिन भगवान गणेश को लाल वस्त्र, लाल पुष्प, लाल चंदन और लाल मिठाई आदि अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है।
Ganesh Jayanti 2021 : माघ माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश जयंती (Ganesh Jayanti) के नाम से जाना जाता है और इसी दिन ही गणेश जयंती मनाई जाती है। इस दिन को गणेश चतुर्थी, विनायक चतुर्थी, माघ विनायक चतुर्थी आदि नामों से जाता है। यह पर्व माघ गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri) के मध्य में आता है। इस साल गणेश जयंती 15 फरवरी 2021, सोमवार यानि आज मनायी जाएगी। गणेश जयंती के दिन भगवान गणेश को लाल वस्त्र, लाल पुष्प, लाल चंदन और लाल मिठाई आदि अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है।
- कहते हैं कि गणेश चतुर्थी के दिन गणेश जी की विधिविधान से पूजा और व्रत करने से भक्तों की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।
- गणेश जयंती के दिन चंद्रमा के दर्शन करना पूर्णरूप से वर्जित होता है।
- एक पौराणिक कथा के अनुसार गणपति जी ने चंद्रमा को शाप दे दिया था। इसी कारण माघ की जो गणेश चतुर्थी होती है उस दिन चंद्र दर्शन करना अशुभ होता है। ऐसा करने से मानसिक विकार उत्पन्न होते हैं।
- इस दिन चंद्रमा के दर्शन करने पर व्यक्ति को मानसिक पीड़ा पहुंचती है और उसे मानसिक कष्ट उठाना पड़ता है।
Also Read : Vashikaran : जानें, शादीशुदा औरत को अपने प्यार की लत कैसे लगाएं
वर्जित चंद्रदर्शन का समय
चंद्रोदय | सुबह 09:14 बजे |
चंद्रास्त | रात 09:32 बजे |
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS