Ganesh Puja 2021 : बुधवार को शुभ फलदायी है गणपति पूजा, कभी ना करें ये गलतियां

- सभी शुभकार्यों में भगवान गणेश (Lord Ganesha) की पूजा करने से मिलता है कार्यसिद्धि का वरदान
- गणेश पूजा (Ganesh Puja) के दौरान विशेष बातों का रखें ध्यान
- बुधवार के दिन पूजा करने से गणेश जी शीघ्र ही प्रसनन हो जाते हैं।
Ganesh Puja 2021 : धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बुधवार का दिन गणपति जी को समर्पित है। बुधवार के दिन गणेश जी की उपासना की जाती है। हिन्दू धर्मग्रंथों के अनुसार सनातन हिन्दू धर्म में गणेश जी की पूजा बहुत ही शुभ मानी जाती है। सभी प्रकार के शुभ कार्यों की शुरुआत गणेश जी की पूजा करके ही की जाती है। क्योंकि सभी शुभकार्यों में भगवान गणेश (Lord Ganesha) की पूजा करने से कार्यसिद्धि का वरदान मिलता है। गणेश की पूजा के दौरान कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना बहुत जरुरी है। तो आइए जानते हैं गणेश पूजा के दौरान कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए।
Also Read : Chanakya Niti : लड़कियों को आसानी से इंप्रेस करने के ये है 2 धांसू तरीके, जानिए...
पूजा में इन बातों का रखें ध्यान
- घर के मंदिर में गणपति जी की एक ही मूर्ति होनी चाहिए। अगर आप गणपति की नई प्रतिमा लाएं तो पुरानी प्रतिमा का विसर्जन जरूर कर दें।
- गणेश जी को मंदिर में स्थापित करने के दौरान जरूर ध्यान रखें कि उनका पीठ आपको कहीं से भी ना दिखे। क्योंकि गणेश जी की पीठ देखने से घर में गरीबी आती है।
- अक्सर गणेश जी के भोग में लोग तुलसीदल अर्पित कर देते हैं लेकिन कभी भी गणपति की पूजा में तुलसी का पत्ता या तुलसीदल का प्रयोग नहीं करना चाहिए। गणपति जी को हमेशा दूर्वा अर्पित किया जाता है।
- गणेश जी की पूजा में लाल रंग का प्रयोग बेहद शुभ माना जाता है इसलिए उनकी पूजा में लाल रंग का इस्तेमाल अवश्य करें। भूलकर भी गणेश पूजा के दौरान काले रंग का प्रयोग कभी ना करें और ना ही इस दिन काले कपड़े धारण करें।
- अगर आप गणेश प्रतिमा घर पर रखते हैं तो ध्यान रखें कि उनकी सूंड़ बायीं ओर रहे। ऐसी गणेश प्रतिमा को बहुत शुभ माना जाता है। साथ ही ऐसी मान्यता भी है कि ऐसे गणपति जल्दी प्रसन्न होकर उत्तम फल प्रदान करते हैं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS