गणेशोत्सव 2020 : गणेश चतुर्थी की तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त कब है, आइए आप भी जानें

गणेशोत्सव 2020 : गणेश चतुर्थी की तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त कब है, आइए आप भी जानें
X
गणेश चतुर्थी जिसे गणेश महोत्सव के नाम से भी जाना जाता है। वैसे तो प्रत्येक पूजन के दौरान सबसे पहले भगवान गणेश का पूजन किया जाता है। और हिन्दू धर्म में गणेश भगवान को बहुत श्रद्धा के साथ पूजा जाता है। तो आइए आप भी जानें कि सन 2020 में गणेश चतुर्थी की तिथि और दिनांक क्या है। पूजा और स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या होगी। और इस दिन चंद्र दर्शन वर्जित माना जाता है तो चंद्र दर्शन का समय क्या होगा। और चतुर्थी तिथि कब प्रारंभ होगी। इसके साथ ही चतुर्थी तिथि कब समाप्त होगी।

हिन्दू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को भगवान गणेश का जन्म हुआ था। भगवान गणेश के जन्मदिवस को ही गणेश चतुर्थी या गणेश महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस पर्व को लगातार दस दिनों तक गणेशोत्सव के रुप में लोग बड़ी श्रद्धा के साथ मनाते है। यह पर्व हर साल अगस्त या सितंबर के महीने में आता है। गणेश चतुर्थी हिन्दुओं के प्रमुख पर्वों में से एक है। इसे विनायक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। इस पर्व को खास तौर से दक्षिणी भारत में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। भगवान गणेश के जन्म का यह उत्सव चतुर्थी से शुरू होकर अनंत चतुर्थी तक चलता है। गणेश चतुर्थी के दिन भक्त प्यारे बाप्पा की मूर्ति को अपने घर लाकर उनका नौ दिन तक सत्कार करते हैं। और दसवें दिन अनंत चतुर्दशी को प्रतिमा विसर्जन के साथ गणपति महाराज को विदाई दी जाती है। साथ ही उनके अगले वर्ष जल्दी आने का वादा भी लिया जाता है।

वर्ष 2020 में गणेश चतुर्थी 22 अगस्त, 2020 दिन शनिवार को है।

गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11:03 से दोपहर 01:34 तक है।

वर्जित चंद्र दर्शन का समय 09:02 से 09:23 तक है।

चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 21 अगस्त 2020 को रात्रि 11:02 बजे से।

चतुर्थी तिथि का समापन 22 अगस्त 2020 को रात्रि 07:57 पर।

गणेश विसर्जन 01 सितंबर 2020, दिन मंगलवार

Tags

Next Story