Ganesh Visarjan 2020 Calendar/ गणेश विसर्जन 2020 कैलेंडर

Ganesh Visarjan 2020 Calendar :भगवान गणेश का विसर्जन 1 सितंबर 2020 (Ganesh Visarjan 1 September 2020) को किया जाएगा। जिस तरह से बप्पा को पूरी धूमधाम से घर पर लाया जाता है। उसी तरह से बप्पा को पूरी धूमधाम के साथ ही विदा किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको भगवान गणेश का विसर्जन (Lord Ganesha Visarjan) कब करना चाहिए।अगर नहीं तो आपको इसके लिए गणेश विसर्जन का कैलेंडर अवश्य ही जान लेना चाहिए तो चलिए जानते हैं गणेश विसर्जन का कैलेंडर
गणेश विसर्जन कैलेंडर 2020 (Ganesh Visarjan Calendar 2020)
तिथि | चतुर्दशी |
दिन | मंगलवार |
माह | भाद्रपद मास |
रवि योग | सुबह 5 बजकर 59 मिनट से शाम 4 बजकर 38 मिनट तक |
अभिजित मुहूर्त मुहूर्त | सुबह 11 बजकर 55 मिनट से दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक |
विजय मुहूर्त | दोपहर 02 बजकर 28 मिनट से दोपहर 03 बजकर 19 मिनट तक |
नक्षत्र | धनिष्ठा |
योग | अतिगण्ड |
करण | विष्टि |
चंद्रमा | कुंभ राशि |
सूर्य राशि | सिंह राशि |
गोधूलि मुहूर्त | शाम 6 बजकर 30 मिनट से शाम 06 बजकर 54 मिनट तक |
निशिता मुहूर्त | रात 11 बजकर 58 मिनट से अगले दिन रात 12 बजकर 44 मिनट तक |
राहुकाल | दोपहर 03 बजकर 32 मिनट से शाम 05 बजकर 07 मिनट तक |
सूर्योदय | 05:59 ए एम |
सूर्यास्त | 06:42 पी एम |
जानिए क्यों किया जाता है गणेश विसर्जन (Kyu Manayi Jati Hai Ganesh Visarjan)
गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की स्थापना की जाती है और अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान गणेश का विसर्जन कर दिया जाता है। आखिर ऐसा क्यों किया जाता है। इसके पीछे महाभारत में एक कथा प्रचलित है जिसके अनुसार जब वेद व्यास जी ने लगातार दस दिनों तक भगवान गणेश को महाभारत की कथा सुनाई थी। जिसके बाद भगवान गणेश का ताप बहुत अधिक बढ़ गया।
भगवान गणेश का ताप बढ़ने के कारण उपाय के रूप में वेद व्यास जी ने उन्हें एक सरोवर में रख दिया।जिस दिन वेद व्यास जी ने भगवान गणेश को सरोवर में रखा था। वह दिन भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि का दिन था। इसी कारण से हर भगवान गणेश की चतुर्थी तिथि पर स्थापना की जाती है और और उन्हें गणेश विसर्जन के दिन विदा कर दिया जाता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS