Gangaur Puja 2022: गणगौर व्रत आज, इन नौ राशि वालों को होगा बड़ा लाभ

Gangaur Puja 2022: गणगौर व्रत आज, इन नौ राशि वालों को होगा बड़ा लाभ
X
Gangaur Puja 2022: सोमवार के दिन अगर गणगौर व्रत पड़ता है तो बहुत बड़ा शुभ योग माना जाता है। इस दिन अगर आप प्रेम से और श्रद्धापूर्वक भगवान के सामने पुष्प भी अर्पण कर देंगे तो आपकी मनोकामना अवश्य पूरी होगी।

Gangaur Puja 2022: सोमवार के दिन अगर गणगौर व्रत पड़ता है तो बहुत बड़ा शुभ योग माना जाता है। इस दिन अगर आप प्रेम से और श्रद्धापूर्वक भगवान के सामने पुष्प भी अर्पण कर देंगे तो आपकी मनोकामना अवश्य पूरी होगी।

ये भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2022: आज जरुर करें ये उपाय, फिर देखें भोलेनाथ का चमत्कार

आज तीसरा नवरात्र और बड़े सोमवार के साथ में गणगौर का महा शुभ योग बन रहा है। इसीलिए आज आपको जरुर भगवान शिव का अभिषेक गाय के दूध से करना है। इसके बाद आपको गंगाजल से उनका अभिषेक करना है और अपनी मनोकामना भगवान शिव को बतानी है। साथ ही आपको 11 बेलपत्रों पर गाय का शुद्ध घी लगाकर शिवलिंग पर चढ़ा देना है। वहीं अगर सुहागिन महिलाएं इस उपाय को आज करेंगी तो उन्हें पुत्र की प्राप्ति हो सकती है और साथ ही उन्हें धन प्राप्ति के भी योग बनने लगेंगे।

वहीं जो भी व्यक्ति इस उपाय को करेगा। उसे प्रमोशन और नौकरी में तरक्की मिलेगी तथा जो भी उनकी इच्छा है वह सारी मनोकामना पूरी होंगी। वहीं अगर बच्चे इस उपाय को करें तो उन्हें बुद्धि की प्राप्ति होगी।

जो भी सुहागिन महिलाएं आज के दिन माता पार्वती की पूजा करती हैं , उन्हें सभी प्रकार का श्रृंगार अर्पित करती हैं, तो उनके पति की आयु लंबी होती है और उनकी सारी मुसीबतें दूर हो जाती हैं। साथ ही उनके घर में कोई कष्ट नहीं आता है।

ज्योतिष की मानें तो मेष, वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक और मकर व कुंभ राशि के जातक बेहद ही भाग्यशाली हैं और ये लोग लकी हैं। आज के दिन इन राशियों का योग बहुत ही अच्छा बन रहा है।

आज आप लोग एक कटोरी में गाय का घी लेकर बेलपत्र पर लगाकर इसके बाद आपको चौमुखा दीपक बनाकर उसमें घी भर लें और साथ ही आज प्रसाद और भगवान शिव को भोग लगाने के लिए खीर बना लें। इसके बाद आप दीपक जलाकर बेलपत्र भगवान शिव को अर्पण कर दें और उन्हें शीश झूकाकर नमस्कार करें। इसके बाद सारी सामग्री उन्हें अर्पित कर दें तो आपकी प्रत्येक मनोकामना आज पूरी होगी।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story