Garuda Puran: महिलाओं के इन कामों पर कभी नजर ना डालें आप, वरना...

Garuda Puran: गरुड़ पुराण के अनुसार, व्यक्ति को कर्म के अनुसार, शुभ और अशुभ फल मिलता है। व्यक्ति यदि अच्छा कर्म करता है तो उसे अच्छा फल प्राप्त होता है और मृत्यु के बाद स्वर्ग लोक में स्थान प्राप्त करता है। परन्तु जब वह बुरे कर्म करता है तो उसे दुखदायी परिणाम मिलते हैं और वह नर्कगामी होता है और उसे नर्क जैसे कष्ट सहने पड़ते हैं। धार्मिक मान्यता है कि, भगवान विष्णु ने गरुड़ को जो कुछ भी बताया है, उसका जिक्र गरुड़ पुराण में किया गया है। गरुड़ पुराण में बताया गया है कि, महिलाएं जब दो आवश्यक काम करती हों तो दस समय पुरुषों को उन्हें नहीं देखना चाहिए। नहीं तो वो पाप के भागी बनते हैं और मृत्यु के बाद उन्हें नर्क जाना पड़ता है। साथ ही उन्हें बहुत ही कठोर सजा मिलती है। तो आइए जानते हैं महिलाओं के किन कार्यों को पुरुषों को नहीं देखना चाहिए।
ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: मां के पेट में ही तय हो जाता है सबकी किस्मत का फैसला, इन्हें बदलना नामुमकिन
दूध पिलाते समय
महिलाएं जब बच्चों को अपना दूध पिला रही हों तो पुरुषों को उन्हें बिलकुल नहीं देखना चाहिए। मां से अपना आहार ग्रहण करते समय शिशु बहुत ही मासूम और अबोध होता है। उस समय यदि कोई पुरुष महिलाओं की तरफ गलत नीयत से देखता है तो वह बहुत बडे पाप का भागीदार होता है। गरुड़ पुराण में बताया गया है कि, ऐसे अधम और निर्लज्ज पुरुष को मरणोपरांत नर्क में यातनाएं सहनी पड़ती हैं।
स्नान कर रही महिला
स्नान कर रही महिलाओंया बिना वस्त्र के स्नान कर रही महिलाओं को भी कभी पुरुषों को नहीं देखना चाहिए। ऐसी स्थिति में जब कोई पुरुष उस महिला की ओर देखता है तो वह बहुत बड़े पाप का भागीदार बनता है। ऐसे पुरुषों के सारे पुण्य निष्फल हो जाते हैं और वहीं उन्हें मृत्यु के बाद नर्क जाना होता है। जहां उन्हें कठोर यातना सहनी पड़ती हैं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS