Garuda Puran: शुभ काम करते समय रखें इस बात का ध्यान, वरना आपके ऊपर टूट सकता है मुसीबतों का पहाड़

Garuda Puran: हिन्दू धर्म में गुरुड़ पुराण को महापुराण का दर्जा दिया गया है। इस पुराड़ में जन्म से लेकर मृत्यु के बाद आत्मा के सफर के बारे में भी बताया गया है। मान्यता है कि, जब घर में किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, तब घर में गरुड़ पुराण का पाठ शुरु करवाना चाहिए। साथ ही इसमें बताए गए सभी रस्मों का पालन करना चाहिए। गुरुड़ पुराण में जन्म-मृत्यु और आत्मा आदि के अलावा सफल और सुखद जीवन जीने के तरीके भी बताए गए हैं। गरुड़ पुराण में अच्छे कामों को सही समय पर करने की सलाह दी गई है। वरना शुभ काम भी अशुभ फल देते हैं और इससे जीवन में गरीबी, बीमारी आदि झेलनी पड़ती है। तो आइए जानते हैं ऐसे ही शुभ कामों के बारे में जिन्हें गलत समय पर करने पर मुसीबतों का पहाड़ आपके ऊपर टूटने की संभावना बनती है।
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: जानें, वास्तु के कौन से टिप्स बढ़ाते हैं आपके घर में धन-दौलत
- घर में तुलसी का होना, उसकी सेवा करना, जल चढ़ाना, दीपक लगाना बहुत शुभ माना गया है। लेकिन इन कामों को गलत समय पर करना परिवार के लिए अशुभ साबित होता है। इसीलिए कभी भी शाम के समय तुलसी में ना तो जल दें और ना ही उसे छुएं। शाम को तुलसी के नीचे केवल दीपक लगाएं और दीपक को बुझते ही वहां से हटा दें।
- सूर्यास्त के समय और उसके बाद गलती से भी झाड़ू ना लगाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं और घर में गरीबी आती है।
- कभी भी मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को बाल, नाखून ना काटें और ना ही सेविंग बनाएं। इन कामों के लिए रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार का दिन अच्छा माना गया है।
- शाम के समय किसी को भी दूध, दही, नमक और खट्टी चीजों को दान में ना दें। वरना मां लक्ष्मी आपके घर से चली जाती हैं और आपके ऊपर मुसीबतों का पहाड़ टूट जाता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS