गौसेवा से होते हैं जीवन के सभी दुख दूर, रोटी खिलाते वक्त बोल दें अगर आप ये मंत्र तो हो जाएंगे मालामाल

गौसेवा से होते हैं जीवन के सभी दुख दूर, रोटी खिलाते वक्त बोल दें अगर आप ये मंत्र तो हो जाएंगे मालामाल
X
हिन्दू धर्म में गाय को मां का दर्जा दिया गया है। वहीं हिन्दू धर्म में गाय का बहुत ही महत्व है। बहुत से लोग गाय को रोटी खिलाकर अपने जाने-अनजाने पापों से मुक्ति पा जाते हैं, लेकिन शायद यह बात किसी को पता नहीं है कि, गाय के ऊपर हाथ फेरना भी बहुत लाभदायक माना जाता है। वहीं कुछ ऐसे मंत्र भी हैं जिनसे जीवन में आपको लाभ और फायदे बहुत ज्यादा मिलते हैं। तो आइए जानते हैं गाय और लाभकारी मंत्र के बारे में...

ये भी पढ़ें : शुक्रवार के दिन करें ये उपाय तो आप भी बन सकते हैं धनवान

हिन्दू धर्म में गाय को सर्वश्रेष्ठ बताया गया है और गाय के शरीर में 33 कोटि देवता वास करते हैं। गौदूग्ध और गौमूत्र सेवन करने से इन सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद आपको प्राप्त होता है। इस कारण आपके जीवन की सारी समस्याएं धीरे-धीरे खत्म होने लगती हैं।

आज के समय में लोगों के लिए पैसा सबसे महत्वपूर्ण बन चुका है। बहुत से लोगों को भरपूर मेहनत करने के बाद भी कम पैसा ही मिल पाता है। इस कारण उनके जीवन में कई समस्याएं आ जाती हैं। ऐसी ही कई अन्य समस्या जिनका सामना व्यक्ति को करना पड़ता है। इन सभी समस्याओं के निदान के लिए ज्योतिष शास्त्र में कई मंत्र मौजूद हैं, जिनका नियमपूर्वक जप करने से जीवन में आ रही सभी बाधाएं और परेशानियां दूर हो जाती हैं। वहीं कुछ मंत्र ऐसे हैं जिनका जाप अगर आप गाय पर हाथ फेरते हुए करते हैं तो आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव जल्द ही महसूस होने लगेगा।

मंत्र की विधि

सुबह सबसे पहले एक रोटी गौमाता के लिए बनानी है। उसके बाद उसमें मिश्री रखकर गाय को खिला देनी है। ध्यान रखें कि आपको अपने सीधे हाथ से ही गाय को रोटी खिलानी है। उसके बाद अपना सीधा हाथ गाय के ऊपर फेरते हुए आपको गाय के इस मंत्र का जाप करना है।

मंत्र

ऊँ सर्वदेवमये देवि लोकानां शुभनन्दिनि

मातर्ममाभिषितं सफलं कुरु नन्दिनि।

ऐसा करने से आपकी हर परेशानी खत्म हो जाएगी। साथ ही 33 कोटि देवी-देवताओं की कृपा आप पर बनी रहेगी और वे सभी देवी-देवता आपके सभी शुभकर्मों में आपके सहभागी होंगे और आपकी सहायता करेंगे।

वहीं आपके परिवार पर जो भी समस्याएं होंगी वह जल्दी ही खत्म हो जाएंगी। कभी भी दरिद्रता आपके घर में वास नहीं करेगी और यदि आप अपने जीवन में कोई भी समस्या नहीं चाहते हैं तो प्रतिदिन गाय का पूजन जरुर करें। ऐसा करने से नवग्रह शांत हो जाएंगे और आपके जीवन में शुभ परिणाम देने लगेंगे। तथा आपके जीवन से सारी समस्याएं खत्म हो जाएंगी और आपके घर के सारे दोष भी समाप्त हो जाएंगे।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story