Gayatri Jayanti 2023: इस दिन मनाई जाएगी गायत्री जयंती, इस दिना पूजा करने से मिलेगा ये लाभ

Gayatri Jayanti 2023: हिन्दू धर्म में माता गायत्री की उपासना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्रावन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन मां गायत्री का जन्म हुआ था। ऐसे में हर कोई प्रत्येक वर्ष मां गायत्री के जन्मदिन के शुभ अवसर पर गायत्री जयंती के रूप में मनाते हैं। इस दिन मां की विशेष पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। साथ ही, उपासक के जीवन में आ रही सारी कठिनाइयां दूर हो जाती हैं। आइये जानते हैं कि इस साल 2023 में गायत्री जयंती कब है और क्या है शुभ मुहूर्त...
गायत्री जयंती 31 अगस्त को मनाई जाएगी
हिन्दू पंचांग के अनुसार 30 अगस्त, 2023 को श्रावन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का शुभारंभ हो रहा है। इसकी शुरूआत 10 बजकर 58 मिनट पर शुरू होगा और 31 अगस्त को सुबह 07 बजकर 05 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। इसके साथ ही उदया तिथि की मानें तो 31 अगस्त, 2023 गुरुवार के दिन गायत्री जयंती है।
ये भी पढ़ें... Spiritual News: जानें किस भगवान को लगाएं कौनसा भोग, मिलेगा आशीर्वाद, दिन-रात होगी तरक्की
गायत्री जयंती का महत्व
मान्यता है कि देवी गायत्री को समस्त वेदों को देवी कहा जाता है। इसके साथ ही देवी गायत्री को समस्त देवताओं की माता और मां सरस्वती, मां पार्वती एवं मां लक्ष्मी का अवतार माना जाता है। मां गायत्री की पूरी विधि विधान से पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। उपासक को बुद्धि-विवेक की प्राप्ति होती है। इसके अलावा, इस विशेष दिन को संस्कृत दिवस के रूप मे भी मनाया जाता है। शास्त्र के अनुसार, इस दिन पूजा करना से विशेष फल की प्राप्ति होती है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS