Vastu Tips: जानें, वास्तु के कौन से टिप्स बढ़ाते हैं आपके घर में धन-दौलत

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के मुताबिक , किए गए कार्य शुभ परिणाम देते हैं, ऐसा वास्तु के जानकारों का मानना है। धर्मशास्त्रों के मुताबिक, युधिष्ठिर के द्वारा इंद्रप्रस्थ राज्य की स्थापना के समय भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें वास्तु के कुछ नियम बताए थे और कहा था कि, उन नियमों का पालन करने से घर में धन और संपन्नता आ सकती है। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ वास्तु टिप्स के बारे में...
ये भी पढ़ें: Jyotish Shastra: पीपल में होता है देवी-देवताओं का वास, इसके पत्तों का ये उपाय करते ही होने लगता है चमत्कार
- प्रत्येक घर में पानी पीने की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। पानी की व्यवस्था उत्तर-पूर्व दिशा में करनी चाहिए। क्योंकि यह दिशा पानी के लिए अच्छी मानी जाती है।
- वहीं घर में चंदन की माला होना बेहद जरुरी है। घर में चंदन की लकड़ी, माला या धूपवत्ती आदि आप कुछ भी रख सकते हैं। चंदन घर में नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव को खत्म करता है।
- घर में शहद का होना बेहद शुभ माना जाता है। भगवान श्रीकृष्ण ने धर्मराज युधिष्ठिर को सुख-समृद्धि के उपाय बताते हुए कहा था कि, शहद आत्मा को शुद्ध करने के साथ-साथ घर के वातावरण को भी स्वच्छ रखता है।
- घर में गाय के शुद्ध घी के इस्तेमाल से लाभ होता है। इस घी का इस्तेमाल आप दीपक जलाने, भोजन करने में कर सकते हैं, आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि आपके घर में कभी भी घी खत्म ना हो।
- वहीं श्रीकृष्ण ने एक बार अर्जुन से कहा था कि, नित्य पूजा करने से बुद्धि शुद्ध होती है और निर्धनता नहीं आती है। ऐसे में घर में मां सरस्वती की तस्वीर या मूर्ति जरुर रखनी चाहिए।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS