Gochar 2021: जानें, शुक्र ग्रह दिसंबर में कितनी बार बदलेंगे अपनी चाल, 3 राशि के लोगों को मिलेगा धन लाभ और स्त्री सुख

- शुक्र ग्रह लव लाइफ, पैसा, ऐश्वर्य, आनंद, मकान, वाहन, ज्वैलरी आदि में वृद्धि करता है।
- शुक्र के प्रभाव से हो सकता है आर्थिक और राजनैतिक बदलाव
- बाजार में आर्थिक मजबूती आने के भी योग हैं।
Gochar 2021: शुक्र ग्रह मकर राशि में आ गया है। इस राशि में आकर शुक्र ग्रह की शनि देव के साथ युति बनेगी। इन दो ग्रहों की युति 30 दिसंबर तक रहेगी। शुक्र और शनि आपस में मित्रता का भाव रखते हैं। इसलिए ज्यादातर लोगों पर इस युति का शुभ प्रभाव बढ़ेगा। शुक्र ग्रह 19 दिसंबर को वक्री हो जाएगा। इसके बाद वक्री रहते हुए ही 30 दिसंबर को एक राशि पीछे यानी फिर से धनु राशि में आ जाएगा। पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि शुक्र के अपने मित्र शनि की राशि में आने से देश-दुनिया में बड़े बदलाव होंगे। शुक्र ग्रह का शुभ-अशुभ असर लव लाइफ, पैसा, ऐश्वर्य, आनंद, मकान, वाहन, ज्वैलरी, कॉस्मेटिक सामान आदि मामलों पर होता है। इसके अच्छे असर से ये सब सुख मिलता है। वहीं अशुभ असर से फालतू खर्चा होता है और इनसे संबंधित सुख में कमी होती है। शुक्र के प्रभाव से तीन राशियों को धन लाभ और स्त्री सुख मिलेगा।
ये भी पढ़ें: Jyotish Shastra: चिंता, कष्ट, बीमारी से छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय, जानें पूरी विधि
कब से कब तक रहेगी शुक्र-शनि की युति
ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि सुख और वैभव प्रदान करने वाले शुक्र ग्रह 8 दिसंबर 2021 को दोपहर 12 बजकर 56 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर गए हैं, जहां पर शनि के साथ इनकी युति हो गई है। शुक्र और शनि की मकर राशि में यह युति 30 दिसंबर 2021 तक रहेगी। इसके बाद शुक्र कुंभ राशि में चले जाएंगे।
दिसंबर में तीन बार बदलेगी शुक्र की चाल
इस दिसंबर महीने शुक्र की चाल में तीन बार बदलाव होगा। आठ दिसंबर को शुक्र मकर राशि में आ गया है। इसके बाद 19 दिसंबर को ये ग्रह वक्री हो जाएगा। फिर वक्री चाल चलते हुए ही महीने के आखिरी में धनु राशि में आ जाएगा। इस तरह शनि की राशि में शनि के ही साथ रहते हुए इस ग्रह की चाल में बदलाव होगा। इस तरह शुक्र की चाल से देश में आर्थिक और राजनीतिक बदलाव भी होंगे।
शुक्र-शनि की युति से होगा लाभ
कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि एक तरफ जहां शुक्र ग्रह सुख, संपन्नता और ऐशोआराम दिलाते हैं तो वहीं दूसरी तरफ शनि व्यक्ति के अच्छे कर्म करने पर शुभ फल प्रदान करते हैं। शनि की कुंडली में अच्छी स्थिति होने पर व्यक्ति को रंक से राजा भी बना देते हैं। ऐसे में शनि-शुक्र की मकर राशि में युति से करियर, रोजगार, व्यापार और भाग्य में बहुत ही मदद करते हैं। मकर राशि में शनि-शुक्र की युति जातकों का कई शुभ फल प्रदान करते हैं। देश में कंस्ट्रक्शन के कामों में तेजी आ सकती है। रोड, बिल्डिंग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट संबंधी कामों से जुड़ा कंस्ट्रक्शन बढ़ने के योग हैं। इन ग्रहों के प्रभाव से खरीदारी और निवेश बढ़ेगा। जिससे बाजार में आर्थिक मजबूती आने के भी योग बन रहे हैं।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS