Gochar 2021: शुक्र-शनि की युति से महिलाओं को हो सकते हैं ये खास फायदे, जानें किन राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा गोचर

Gochar 2021: शुक्र-शनि की युति से महिलाओं को हो सकते हैं ये खास फायदे, जानें किन राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा गोचर
X
Gochar 2021: ज्योतिष की मानें तो मकर राशि में शुक्र और शनि की युति बनने से महिलाओं के लिए शुभ समय का आगमन हो सकता है। वहीं महिलाओं के लिए तरक्की के योग बन सकते हैं और उनके लिए यह गोचरकाल लाभदायक सिद्ध हो सकता है।

Gochar 2021: ज्योतिष की मानें तो मकर राशि में शुक्र और शनि की युति बनने से महिलाओं के लिए शुभ समय का आगमन हो सकता है। वहीं महिलाओं के लिए तरक्की के योग बन सकते हैं और उनके लिए यह गोचरकाल लाभदायक सिद्ध हो सकता है। इसके साथ ही शुक्र-शनि की युति कई राशि के जातकों के शुभ समय लेकर आने वाली है और वहीं सात राशि के लोगों के लिए मिला-जुला समय रहने वाला है। तो आइए जानते हैं शुक्र-शनि की युति किन लोगों के लिए शुभ साबित हो सकती है और किन लोगों के लिए मिला-जुला असर देगी।

ये भी पढ़ें: Gochar 2021: जानें, शुक्र ग्रह दिसंबर में कितनी बार बदलेंगे अपनी चाल, 3 राशि के लोगों को मिलेगा धन लाभ और स्त्री सुख

महिलाओं के लिए अच्छा समय

भविष्यवक्ता डा. अनीष व्यास ने बताया कि महिलाओं के लिए शुक्र-शनि की युति खासतौर से फायदेमंद रहेगी। इससे उन्हें कई तरह के फायदे होंगे। शुक्र विलासिता का स्वामी और शनि जमीन, मशीनरी का कारक ग्रह है। दोनों का मकर राशि में योग होने से बाजार में रौनक बढ़ेगी। जिसका फायदा सभी राशियों को मिलेगा। शुक्र के राशि परिवर्तन से अशुभ फलों में कमी आएगी। इसके अलावा मनोरंजन क्षेत्र में भी कलाकारों और फिल्म बिजनेस को बड़ा फायदा होने के योग हैं।

बढ़ेगी व्यापारिक गतिविधि

शुक्र, भोग विलासिता की वस्तुओं का भी स्वामी है। ज्योतिष मामलों के जानकारी बताते है कि इनके मकर राशि में आ जाने से फर्नीचर, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक सामान, सजावट का सामान, गहने आदि का व्यापार भी खासी रफ्तार पकड़ेगा। जिसका लाभ व्यापारियों होगा। इसके अलावा शनि जमीन, मकान, वाहन आदि के व्यापार में लाभ दिलाएगा। जिससे इससे जुड़े लोगों को अत्यधिक लाभ होने की संभावना भी बन रही है। ज्योतिष यह भी बताते है कि अधिकतर लोगों के लिए ये परिवर्तन शुभ समाचार लाने वाला ही रहेगा। जिससे उनके घर के विवाद, जमीन के विवाद आदि समस्याएं दूर होंगी।

मेष, कर्क और सिंह राशि के लिए शुभ

शुक्र की चाल में बदलाव होने से मेष, वृष, कर्क और सिंह राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। इन 3 राशियों के नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों को फायदा हो सकता है। कामकाज की तारीफ होगी और आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। किस्मत का साथ मिलेगा। दुश्मनों पर जीत मिलेगी। लव लाइफ और दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

इन सात राशियों के लिए मिला-जुला रहेगा समय

मकर राशि में शुक्र के आ जाने से वृष, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर और मीन राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। इन राशि वालों की सेहत में सुधार होगा लेकिन रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती है। पैसा खर्चा हो सकता है। दांपत्य सुख में कमी आ सकती है। साझेदारी संबंधी मामलों में उलझने आ सकती है। बिजनेस के जरूरी फैसले सोच-समझकर लेने होंगे।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story