Gochar 2021 : सूर्यदेव कल करेंगे सिंह राशि में प्रवेश, जानें इसके शुभ-अशुभ प्रभाव और उपाय

Gochar 2021 : सूर्यदेव कल करेंगे सिंह राशि में प्रवेश, जानें इसके शुभ-अशुभ प्रभाव और उपाय
X
  • 17 अगस्त को सूर्य बदलेगा चाल बनेगा बुधादित्य योग
  • सूर्य ग्रह को सिंह राशि का स्वामी माना जाता है।

Gochar 2021 : ज्योतिष में सौरमंडल के राजा सूर्य देव हर महीने अपनी राशि बदलते हैं। अगस्त माह में सूर्य देव 17 तारीख को देर रात 01:05 मिनट पर कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य इस राशि में 17 सितंबर 2021 शुक्रवार देर रात 01:02 मिनट तक रहेंगे और फिर कन्या राशि में चले जाएंगे। सूर्य ग्रह को सिंह राशि का स्वामी माना जाता है। सूर्य ग्रह के इस राशि परिवर्तन का शुभ-अशुभ असर सभी राशियों पर पड़ेगा। ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि सूर्य देव जगत की आत्मा के कारक हैं। धरती पर ऊर्जा का सबसे बड़ा प्राकृतिक स्रोत भी सूर्य है। ज्योतिष में सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा बताया गया है। सूर्य देव सिंह राशि के स्वामी है। ज्योतिष में सूर्य को तेज, मान-सम्मान और यश, उच्च पद-प्रतिष्ठा, आदि का कारक ग्रह माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार सूर्य का राशि परिवर्तन एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। जिसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ता है। सिंह राशि के स्वामी सूर्य तुला राशि में नीचराशि तथा मेष राशि में उच्चराशिगत संज्ञक माने गए हैं। उच्च भाव में ग्रह अधिक मजबूत और बलशाली होते हैं। जबकि नीच राशि में ये कमजोर हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें : Jyotish Shastra : लोग हमसे जलते क्यों हैं, एक क्लिक में जानें...

बनेगा बुधादित्य योग

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि 17 से 26 अगस्त तक सूर्य और बुध दोनों सिंह राशि में रहेंगे। इससे बुधादित्य नामक शुभ योग का बनेगा। साथ ही सिंह राशि में सूर्य, बुध, मंगल तीन ग्रहों की युति रहेगी। क्योंकि मंगल ग्रह 20 जुलाई से ही सिंह राशि में गोचर कर रहा है। मंगल का 6 सितंबर तक सिंह राशि में रहेगा। 6 सितंबर तक सेनापति मंगल और ग्रहों का राजा सूर्य दोनों सिंह राशि में रहेंगे।

ये भी पढ़ें : Swapan Shastra : सपने में मिट्टी देखने का ये अर्थ जानते हैं आप, क्या है इसका मतलब जानें...

सूर्य का शुभ-अशुभ प्रभाव

भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि सूर्य के शुभ प्रभाव से जॉब और बिजनेस में तरक्की के योग बनते हैं और लीडरशीप करने का मौका भी मिलता है। ज्योतिष में सूर्य को आत्माकारक ग्रह कहा गया है। इसके प्रभाव से आत्मविश्वास बढ़ता है। पिता, अधिकारी और शासकिय मामलों में सफलता भी सूर्य के शुभ प्रभाव से मिलती है। वहीं सूर्य का अशुभ प्रभाव असफलता देता है। जिसके कारण कामकाज में रुकावटें और परेशानियां बढ़ती हैं। धन हानि और स्थान परिवर्तन भी सूर्य के कारण होता है। सूर्य के अशुभ प्रभाव से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी होती है।

उपाय

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि भगवान श्री विष्णु की उपासना करें। बंदर, पहाड़ी गाय या कपिला गाय को भोजन कराएं। रोज उगते सूर्य को अर्घ्य देना शुरू करें। रविवार के दिन उपवास रखे। रोज गुड़ या मिश्री खाकर पानी पीकर ही घर से निकलें । जन्मदाता पिता का सम्मान करें, प्रतिदिन उनके चरण छुकर आशीर्वाद लें । भगवान सूर्य की स्तुति आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story