Gochar 2022: 12 अप्रैल के बाद राहु-केतु इन राशि के लोगों को करेंगे परेशान, एक क्लिक में जानें कहीं आप भी तो नहीं हैं इनमें शामिल

Gochar 2022: 12 अप्रैल के बाद राहु-केतु इन राशि के लोगों को करेंगे परेशान, एक क्लिक में जानें कहीं आप भी तो नहीं हैं इनमें शामिल
X
Gochar 2022: 12 अप्रैल 2022 को 18 साल बाद राहु एक बार फिर मीन राशि में आ रहे हैं। पाप ग्रह राहु और केतु का राशि परिवर्तन हो रहा है। यह राशि परिवर्तन कई राशि के जातकों के लिए लाभ देने वाला साबित होगा। तो आइए जानते हैं इस गोचर काल में जॉब, सेहत और धन के लिहाज से किन राशि के लोगों को क्या मिलने वाला है।

ये भी पढ़ें: Chaitra Amavasya 2022: चैत्र अमावस्या कल, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन जरुर करें ये काम

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि में अभी तक राहु का गोचर बना हुआ है। 12 अप्रैल को वृश्चिक राशि से निकलकर राहु प्रस्थान कर रहे हैं। वृश्चिक राशि के स्वामी शुक्र हैं। वहीं ज्योतिष की मानें तो राहु और शुक्र की मित्रता है। राहु के जाने से आपके जीवन में अचानक हानि का योग बन रहा है। लग्जरी लाइफ में कमी आ सकती है। यदि आप कोई महंगी चीज खरीदेंगे तो उसमें भी बाधा आ सकती है। राहु वाणी को प्रभावित कर सकते हैं। आपको झूठ बोलने से बचना होगा और आप अनुशासन का पालन करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को इस दौरान सावधान रहना होगा। धन और सेहत से जुड़े मामलों में विशेष ध्यान देने की जरुरत है। क्योंकि धन की बचत करने के मामले में आप ठोस कदम उठाएं। कर्ज देने की स्थिति से बचें। ससुराल पक्ष से संबंध खराब हो सकते हैं। दूसरों की इज्जत करें। शत्रु नुकसान कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को संयम से काम लेना होगा। आलस्य और गलत आदतों से बचना होगा।

मीन राशि

मीन राशि वाले लोगों को धन के व्यय पर विशेष ध्यान देना होगा। विदेशी कंपनियों से आपको लाभ होगा। आपको यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। स्वभाव में आप विनम्रता बनाए रखें। काई पुराना रोग हो तो उसे लेकर गंभीरता अपनाएं। स्वच्छता के नियमों का पालन करें। गलत लोगों की संगत से बचें। अचानक हानि हो सकती है। जीवनसाथी से विवाद और तर्क-वितर्क करने से बचें।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story