Gochar 2022: 17 मई तक कुंभ राशि में रहेंगे मंगल, शनि के साथ मिलकर कर सकते हैं ये काम

Gochar 2022: 17 मई तक कुंभ राशि में रहेंगे मंगल, शनि के साथ मिलकर कर सकते हैं ये काम
X
Gochar 2022: 07 अप्रैल 2022, दिन गुरुवार को मंगल ग्रह अपनी उच्च राशि मकर से निकलकर कुंभ में प्रवेश कर गए और वे यहां 17 मई तक रहेंगे। मंगल ग्रह के इस राशिपरिवर्तन का शुभ-अशुभ असर सभी राशियों पर पड़ेगा। मंगल का प्रभाव युद्ध, भूमि, साहस, पराक्रम और बिजनेस पर भी होता है।

Gochar 2022: 07 अप्रैल 2022, दिन गुरुवार को मंगल ग्रह अपनी उच्च राशि मकर से निकलकर कुंभ में प्रवेश कर गए और वे यहां 17 मई तक रहेंगे। मंगल ग्रह के इस राशिपरिवर्तन का शुभ-अशुभ असर सभी राशियों पर पड़ेगा। मंगल का प्रभाव युद्ध, भूमि, साहस, पराक्रम और बिजनेस पर भी होता है। तथा साथ ही मंगल ग्रह वैवाहिक जीवन, भौतिक सुख-सुविधाओं और सफलता पर भी अपना प्रभाव डालता है। मंगल का राशि परिवर्तन तीन राशि के जातकों के लिए शुभ और छह राशि के जातकों के लिए अशुभ साबित होगा। वहीं अन्य तीन राशि के जातकों पर मंगल ग्रह का मिला-जुला प्रभाव पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: देवी-देवताओं को घी का दीपक जलाएं या तेल का, आओ दूर करें अपनी उलझन

वहीं पंचांग की मानें तो मकर राशि में शनि और कुंभ राशि में मंगल के बैठे होने से ये दोनों ही ग्रह 29 अप्रैल तक द्विर्द्वादश योग का निर्माण करेंगे। वहीं इसी दिन शनिदेव भी राशि बदलकर कुंभ में फिर से मंगल के साथ आ जाएंगे और यहां पर दोनों ग्रह 17 मई तक साथ रहेंगे। इस तरह 40 दिनों तक शनि-मंगल का अशुभ योग रहेगा। मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। यह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है।

मंगल के शुभ होने पर व्यक्ति को जीवन में सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है। मंगल को ज्योतिष शास्त्र में सेनापति माना गया है। मंगल समस्त साहसिक कार्य जैसे सेना, अग्निशमन सेवाएं, पुलिस आदि के साथ-साथ प्रशासनिक दक्षता का भी प्रतिनिधित्व करता है। मंगल अग्नि तत्व ग्रह होने के साथ-साथ एक उत्तेजनात्मक ग्रह भी है। मंगल का प्रभाव युद्ध, भूमि, साहस, पराक्रम और बिजनेस पर भी होता है।

मंगल का कुंभ राशि में प्रवेश

07 अप्रैल को दोपहर तकरीबन साढ़े तीन बजे के आसपास मंगल ग्रह अपनी उच्च राशि यानी मकर से निकलकर कुंभ में प्रवेश कर गए हैं और वे यहां 17 मई तक रहेंगे। इससे शनि-मंगल की जोड़ी तो टूटेगी लेकिन ज्योतिष में अशुभ माना जाने वाला द्विर्द्वादश योग 17 मई तक बनेगा। मंगल शनि की ही राशि में रहेगा। ये स्थिति भी देश-दुनिया में उथल-पुथल, तनाव और विवाद बढ़ाने वाली रहेगी।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story