Gochar 2022: अप्रैल के बदलेंगे कई ग्रह अपनी चाल, शनि, राहु और केतु के साथ ये ग्रह भी करेंगे राशि परिवर्तन

Gochar 2022: अप्रैल के बदलेंगे कई ग्रह अपनी चाल, शनि, राहु और केतु के साथ ये ग्रह भी करेंगे राशि परिवर्तन
X
Gochar 2022: ज्योतिष के अनुसार, अप्रैल का महीना बहुत ही विशेष होने जा रहा है। इस महीने में कई बड़े और महत्वपूर्ण ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन होने जा रहा है। ग्रहों का ये गोचर मेष से मीन राशि तक के लोगों को प्रभावित करेगा। तो आइए जानते हैं, अप्रैल में कौन-कौन से ग्रह किस राशि में गोचर करने वाले हैं, किस दिन करने वाले हैं।

Gochar 2022: ज्योतिष और ग्रह-नक्षत्र के अनुसार, अप्रैल का महीना बहुत ही विशेष होने जा रहा है। इस महीने में कई बड़े और महत्वपूर्ण ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन होने जा रहा है। ग्रहों का ये गोचर मेष से मीन राशि तक के लोगों को प्रभावित करेगा। तो आइए जानते हैं, अप्रैल में कौन-कौन से ग्रह किस राशि में गोचर करने वाले हैं, किस दिन करने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: Gochar 2022: राहु केतु 18 साल के बाद कर रहे राशि परिवर्तन, इन लोगों की बढ़ सकती हैं दिक्कतें

अप्रैल माह का पहला राशि परिवर्तन कुंभ राशि में होगा। इस दिन मंगल ग्रह मकर राशि में अपनी यात्रा पूर्ण कर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। मेष और वृश्चिक राशि वालों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतनी होगी। सात अप्रैल 2022 को मंगल का कुंभ राशि में गोचर होगा।

पंचांग के अनुसार 08 अप्रैल 2022 को बुध का मेष राशि में गोचर होगा। ज्योतिष शास्त्र में बुध को वाणी, वाणिज्य, कानून, तर्क और शास्त्र आदि का कारक ग्रह माना जाता है। 08 अप्रैल को बुध मीन राशि से मेष राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान मिथुन और कन्या राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं। इन राशि के जातकों को धन और सेहत के मामले में सतर्कता बरतनी होगी।

12 अप्रैल 2022 को राहु का मेष राशि में गोचर होगा। अप्रैल माह का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन मेष राशि में देखने को मिल रहा है। साढ़े अट्ठारह साल बाद राहु मेष राशि में आ रहे हैं। जहां वो पापग्रह राहु लगभग डेढ़ वर्ष तक रहेंगे।

इसके बाद 12 अप्रैल 2022 को केतु का तुला राशि में गोचर होगा। केतु का वर्तमान दौर में वृश्चिक राशि में विराजमान हैं। तथा 12 अप्रैल से केतु तुला राशि में गोचर करेंगे। केतु का इन राशियों में ग्रहण माना गया है।

13 अप्रैल 2022 को बृहस्पति का मीन राशि में गोचर होगा। कुंभ राशि से निकलकर 13 अप्रैल को देवगुरु बृहस्पति मीन राशि में गोचर करेंगे। विशेष बात ये है कि, बृहस्पति मीन राशि के स्वामी है और धनु राशि और मीन राशि वालों के लिए ये गोचर विशेष फल प्रदान करेगा।

14 अप्रैल 2022 को सूर्य का मेष राशि में गोचर होगा। मंगल की राशि मेष राशि में सूर्य का गोचर विशेष माना जा रहा है। सूर्य में ज्योतिष में ग्रहों का राजा माना गया है और मंगल को ग्रहों का सेनापति माना जाता है। सिंह राशि वालों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतनी होगी।

25 अप्रैल 2022 को बुध का वृषभ राशि में गोचर होगा। शुक्र की राशि वृषभ में बुध का राशि परिवर्तन होगा। इस दौरान वृषभ और तुला राशि वाले जातकों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। इन्हें बिजनेस, नौकरी आदि सफलता पाने के लिए विशेष परिश्रम करना पड़ सकता है।

27 अप्रैल 2022 को शुक्र का मीन राशि में परिवर्तन होगा। लग्जरी लाइफ के कारक ग्रह शुक्र का गोचर बृहस्पति की राशि मीन में होगा। इस दौरान मिथुन, कन्या राशि वाले लोगों को धन के मामले में सावधानी बरतनी होगी।

29 अप्रैल 2022 को शनि का कुंभ राशि में गोचर होगा। अप्रैल माह का सबसे विशेष राशि परिवर्तन कुंभ राशि में होगा। इस दिन कुंभ राशि के स्वामी स्वयं की राशि में गोचर करेंगे। कुंभ राशि शनि की अपनी राशि है। इस राशि परिवर्तन से मिथुन, तुला और धनु राशि वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति होगी।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story