Gochar 2022 : बुध ने किया तुला राशि में प्रवेश, जानें किन लोगों का खुलेगा भाग्य

Gochar 2022 :  बुध ने किया तुला राशि में प्रवेश, जानें किन लोगों का खुलेगा भाग्य
X
Gochar 2022 : वैदिक ज्योतिष की मानें तो जब कोई ग्रह एक राशि से निकल कर दूसरी राशि में गोचर करता है तो इसका असर सीधे तौर पर मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि, बिजनेस और बुद्धि के देने वाले बुध ग्रह अब तुला राशि में गोचर कर गए हैं। ज्योतिष में बुध ग्रह को देवताओं का दूत कहा जाता है और इन्हें ही सभी प्रकार के संचार, चाहें वो मौखिक हो या लिखित बुधदेव के ही अधीन होता है।

Gochar 2022 : वैदिक ज्योतिष की मानें तो जब कोई ग्रह एक राशि से निकल कर दूसरी राशि में गोचर करता है तो इसका असर सीधे तौर पर मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि, बिजनेस और बुद्धि के देने वाले बुध ग्रह अब तुला राशि में गोचर कर गए हैं। ज्योतिष में बुध ग्रह को देवताओं का दूत कहा जाता है और इन्हें ही सभी प्रकार के संचार, चाहें वो मौखिक हो या लिखित बुधदेव के ही अधीन होता है। वहीं जब बुध कमजोर होता है तो बुद्धि को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है और वाणी व त्वचा संबंधी समस्याओं का कारण बन जाता है। तो आइए जानते हैं बुध के गोचर से सभी राशियों पर क्या असर पड़ने वाला है।

बुध ग्रह 26 अक्टूबर 2022 को दोपहर 01:47 बजे तुला राशि में प्रवेश कर चुके हैं और यहां से 13 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। तुला राशि में बुध का गोचर रोमांस और रिश्तों में विस्तार का संभावना बनाता है। परिवार हो या सामाजिक स्थिति सभी रिश्ते आगे बढ़ते दिखायी देते हैं। बुधदेव की कृपा से संबंधों में कुछ बड़े बदलाव लाने की भविष्यवाणी भी की जा सकती है।

मेष

बुध का तुला राशि में गोचर काम के स्थान पर आपको पर्याप्त अवसर देने वाला है। भविष्य में बेहतर परिणामों के लिए अंतिम निर्णय लेने से पहले चीजों का आकंलन करने की जरुरत होगी। बुध मेष के साझेदारी वाले भाव में गोचर करेगा। ऐसे में जो लोग पार्टनरशिप में काम करते हैं, वो लोग अधिक प्रभावित होंगे। वहीं बुध के गोचर का विवाह संबंधों पर भी असर होता है। इन लोगों को यात्रा, पहचान, नाम और प्रसिद्धि प्राप्त करने का बेहतरीन मौका है।

वृषभ

वृषभ राशि के लिए बुध का गोचर इस समय परिश्रम और योग्यताओं को निखारने के लिए उपयुक्त है। अपने व्यवसायिक उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए प्रयास करने की आवश्यकता है। नौकरी में पहचान प्राप्त करने के लिए रचनात्मक और अनुसंधात्मक विषय पर काम करें।

मिथुन

मिथुन राशि के लिए बुध का गोचर बौद्धिकता और विचारों में निर्णय लेने की क्षमता पर होगा। पंचम भाव में गोचर करते हुए बुध समग्र व्यक्तित्व को प्रभावित करने वाले हैं।

कर्क

कर्क राशि वालों के लिए बुध का गोचर चतुर्थ भाव में हो रहा है। इस समय बुध का प्रभाव कर्क की संपत्ति, आराम और विलासिता को प्रभावित करेगा। परिवार के लोगों के साथ-साथ शांतिपूर्ण माहौल बनेगा। घर पर लोगों के संग बातचीत करते समय सतर्क रहने की जरुरत होगी।

सिंह

सिंह राशि के तीसरे भाव में बुध का गोचर होगा। जिससे इन लोगों में जोश और उत्साह अच्छा रहने वाला है। अपने कार्यों में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी, लेकिन चीजें संभली रहेंगी। वहीं अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए ये समय बेहतर रहेगा।

कन्या

कन्या राशि के लिए बुध परिवार और वाणी के भाव में गोचर करेंगे। इस समय अपनी वाणी का उपयोग उचित रूप से किया जाए तो आपको लाभ होगा। क्योंकि क्रोध और कटाक्ष भरे शब्द चीजों को खराब कर सकते हैं।

तुला

तुला राशि के लोगों के लिए बुध का गोचर मानसिक रूप से अधिक असर डालने वाला है। लग्न पर बुध का गोचर होने से स्वयं को लेकर अधिक विचारशील दिखायी दे सकते हैं। अगर कुछ कमियां परेशान कर रही हैं तो विश्लेषण करने की जरुरत है।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के लिए बुध का गोचर व्यय के घर में होने की स्थिति को कुछ खर्चों की अधिकता दिखायी देगी। व्यक्तिगत जीवन और कार्यक्षेत्र में दोनों में ही आपको सफलता प्राप्त होगी।

धनु

धनु राशि के लिए बुध का गोचर लाभ स्थान पर हो रहा है। इससे सभी मौके को लाभ में लाने में ये समय सहायक होगा। आपके लिए चीजें फायदेमंद हो सकती हैं। सकारात्मक रूप से साथी और व्यवसायिक रूप से भागीदारी का सहयोग काम को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।

मकर

मकर राशि के लिए बुध का गोचर सकारात्मक रूप से काम कर सकता है। दशम घर में बुध कर्म के प्रति आपको बेहतर अवसर दिला सकते हैं। कर्म भाव में गोचर करते हुए बुध आपके पक्ष में अनुकूल स्थिति बना सकता है।

कुंभ

कुंभ राशि के लिए बुध का गोचर भाग्य के नवम भाव में होगा। इससे आपको अच्छे अवसर और मान-सम्मान मिलेगा। आपमें उत्साह की कोई कमी नहीं होगी और वहीं आपके भाग्य के द्वार खुलेंगे। वहीं आपको कुछ अच्छे लाभ भी मिलेंगे।

मीन

मीन राशि के लिए बुधदेव का ये गोचर थोड़ा कमजोर साबित हो सकता है। क्योंकि अष्टम भाव में बुध का गोचर होने से ये अचानक से मिलने वाली हानि और लाभ का संकेत दे रहा है। गुप्त विद्या के प्रति आपका रूझान बढ़ सकता है। इसीलिए चीजों को तर्क-वितर्क से दूर रखें।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story