Gochar 2022 : दिसंबर माह में ग्रहों की क्रीड़ास्थल बनी धनु राशि, जानें पूरी डिटेल

Gochar 2022 : दिसंबर का महीना ग्रहों के राशिपरिवर्तन से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस महीने में तीन प्रमुख ग्रह छह बार राशि परिवर्तन कर रहे हैं। जिसमें बुध ग्रह, शुक्र धनु राशि से निकलकर दो बाद पुन: धनु राशि में ही प्रवेश कर रहे हैं। दिसंबर में राशि परिवर्तन करने वाले ग्रहों को धनु राशि में ही प्रवेश करना ऐसा लग रहा है कि, धनु राशि ग्रहों का क्रीड़ास्थल बन गई हो। तो आइए जानते हैं धनु राशि में कौन-कौन से ग्रह और कब-कब गोचर कर रहे हैं।
पंचांग के अनुसार, साल 2022 के अंतिम महीने में केवल तीन ग्रह ही राशि परिवर्तन करेंगे। जिनमें बुध, शुक्र और सूर्यदेव शामिल हैं।
वहीं दिसंबर माह में पहला राशिपरिवर्तन बुध ग्रह ने किया था। बुध तीन दिसंबर को वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में आए थे। जिसके बाद अब वे 28 दिसंबर 2022, दिन बुधवार को सुबह छह बजे धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। तत्पश्चात 30 दिसंबर 2022, दिन शुक्रवार को रात्रि 11:11 बजे पुन: धनु राशि में वापस आ जाएंगे। इस प्रकार बुध ग्रह दिसंबर माह में बहुत अधिक उछल-कूद करेंगे और सबसे अधिक यानि तीन बार राशि परिवर्तन करेंगे। जिसके कारण बिजनेस और नौकरी के क्षेत्र में कई बदलाव हो सकते हैं।
दिसंबर माह में दूसरा राशि परिवर्तन शुक्र ग्रह ने किया था। ये भी वृश्चिक राशि को छोड़कर धनु राशि में आए थे। शुक्र ने 05 दिसंबर 2022, दिन सोमवार को शाम 06:07 बजे वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश किया था। जिसके बाद अब शुक्र ग्रह 29 दिसंबर 2022, गुरुवार को फिर राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। 29 दिसंबर 2022, दिन गुरुवार को शाम 04:13 बजे शुक्र ग्रह धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
ग्रहों के राजा सूर्य केवल एक माह में एक बार ही राशि परिवर्तन करते हैं। ये 16 दिसंबर 2022, दिन शुक्रवार को सुबह 10:11 बजे वृश्चिक राशि को छोड़कर धनु राशि में आए थे और इस दौरान इन्होंने धनु संक्रांति का निर्माण किया था। इस तरह इस महीने जिस भी ग्रह ने अपनी राशि बदली है, उसी ने धनु राशि में प्रवेश किया है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS