Gochar 2022: दिवाली के दिन गुरू ग्रह मार्गी होकर बनाएंगे पंच महापुरूष राजयोग, जानें किन राशि वालों को करेंगे मालामाल

Gochar 2022: ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक, हर ग्रह एक निश्चित समय के बाद राशि परिवर्तन करता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष के मुताबिक, गुरु ग्रह आने वाली 24 अक्टूबर 2022 को दिवाली के दिन मार्गी होने जा रहे हैं। देवगुरू बृहस्पति के मार्गी होने पर पंचमहापुरुष राजयोग का निर्माण होगा। माना जा रहा है कि, गुरू ग्रह के मार्गी होने से इस राजयोग का शुभ अवसर तीन राशि के लोगों पर खासतौर से पड़ने वाला है। जिससे उनके जीवन में खास परिवर्तन हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र में गुरू ग्रह को शुभ ग्रह माना जाता है। ऐसे में गुरू का मार्गी होना किन तीन राशियों के लिए बेहद ही खास और शुभ साबित हो सकता है। तो आइए जानते हैं गुरू ग्रह के मार्गी होने से लाभांवित होने वाली राशियों के बारे में...
मिथुन राशि
गुरू का राशिपरिवर्तन मिथुन राशि के लिए शुभ माना जा रहा है। इस दौरान नौकरी और व्यापार में जरर्दस्त मुनाफा और तरक्की देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। वेतन में बढ़ोत्तरी हो सकती है। परिवार में खुशहाली का माहौल बन सकता है। वहीं नौकरी में परिवर्तन का खास योग बन रहा है, जोकि आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।
कर्क राशि
गुरु ग्रह का मार्गी होना आपके लिए शुभ साबित होगा। गुरू के मार्गी होने से आपकी आमदनी में वृद्धि होगी और साथ ही आय के नए स्त्रोत बनेंगे। वहीं माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा। आप इस समय में को बड़ी संपत्ति या वाहन खरीद सकते हैं। आर्थिक स्थिति में बढ़ोत्तरी होगी। बाहर घूमने जाने का अवसर मिलेगा। बिजनेस से जुड़े आर्थिक कार्य सफलता पूर्वक संपन्न हो जाएंगे। नौकरी में आमदनी बढ़ने के योग हैं। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी।
वृषभ राशि
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो गुरू के इस बार मार्गी होते ही इस राशि के लोगों के अच्छे दिन प्रारंभ हो जाएंगे। गुरू के मार्गी होने से बिजनेस में आर्थिक तरक्की दिखने को मिलेगी। इस दौरान आपको सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। गुरू के मार्गी होते ही आप लोगों के पिता से रिश्ते में मधुरता आने लगेगी और उनसे धन लाभ होगा। जॉब में प्रमोशन और वेतन वृद्धि का योग बन सकता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS