Gochar 2022: इन राशि वालों का दिवाली से पहले हो सकता है मुश्किल दौर शुरू, सूर्यदेव के उपायों से होगा लाभ

Gochar 2022:  इन राशि वालों का दिवाली से पहले हो सकता है मुश्किल दौर शुरू, सूर्यदेव के उपायों से होगा लाभ
X
Gochar 2022: अक्टूबर के महीने में सूर्यदेव तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। 17 अक्टूबर 2022 को सूर्यदेव का तुला राशि में गोचर होगा और सूर्यदेव इस दिन शाम को 07:09 बजे कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

Gochar 2022: अक्टूबर के महीने में सूर्यदेव तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। 17 अक्टूबर 2022 को सूर्यदेव का तुला राशि में गोचर होगा और सूर्यदेव इस दिन शाम को 07:09 बजे कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वहीं तुला राशि में सूर्यदेव 16 नवंबर 2022 तक यानि पूरे एक महीने विराजमान रहेंगे। वहीं इस गोचरकाल के दौरान सूर्यदेव अपनी नीच अवस्था में होंगे। सूर्यदेव के तुला राशि में गोचर से सभी राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। कुछ राशि के लोगों के लिए सूर्यदेव का तुला राशि में गोचर काफी शुभ होगा और कुछ राशि के जातकों को इस सूर्यदेव के इस गोचर काल में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं सूर्यदेव तुला राशि में गोचर करते समय किस राशि के लोगों को क्या देने वाले हैं और उनका लोगों पर कैसा प्रभाव होगा।

मेष राशि

सूर्यदेव का तुला राशि में गोचर आपके जीवन में उतार-चढ़ाव लेकर आ रहा है। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का अपने जीवनसाथी के संग विवाद हो सकता है। इसीलिए जीवनसाथी से बात करने के दौरान धैर्य रखें और अन्य लोगों से भी बातचीत के दौरान सतर्कता बरतें और सावधान रहें। कारोबारी डील के दौरान पेपर्स को ध्यान से एक बार जरुर पढ़ें।

उपाय : उगते हुए सूर्य के नग्न आंखों से दर्शन करें।

वृषभ राशि

पारिवारिक जीवन आनंद से गुजरेगा। कारोबार में अनेक अवसर प्राप्त होंगे। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएंगे तो शत्रु और गुप्त विरोधियों पर भी विजय प्राप्त होगी। छात्र इस दौरान अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

उपाय : गरीबों को गुड़ से बनी मिठाईयों का दान करें।

मिथुन राशि

इस दौरान आपका गुस्सा बढ़ सकता है, जिससे आपकी छवि पर असर पड़ सकता है। कार्यों को समय पर पूरा करना भी आपके लिए मुश्किल होगा और मेहनत करने के बावजूद भी आपको इच्छानुसार परिणाम नहीं मिल पाएंगे। दांपत्य जीवन में कई प्रकार के उतार-चढ़ाव आएंगे।

उपाय : आप रविवार के दिन तांबे के लोटे से सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

कर्क राशि

इस दौरान आपकी वाणी में कड़वाहट स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है, जिस कारण आपका दूसरे लोगों से विवाद हो सकता है। काम को समय पर पूरा ना कर पाने की वजह से मुश्किलें सामने आएंगी। माता के संग किसी बात पर क्लेश हो सकता है। कोई वाहन या संपत्ति खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो घर के बुजुर्गों से मशवरा जरुर करें। सेहत को लेकर सजग रहें।

उपाय : घर से निकलते समय बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

सिंह राशि

खेती-बाड़ी और बिजनेस के लिहाज से सूर्यदेव का तुला राशि में गोचर आपके लिए बेहद अनुकूल साबित होगा। आपके साहसिक स्वभाव के कारण आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। आपके जीवन और घर परिवार में शांति बनी रहेगी। पिता इस दौरान आपको पूरा सहयोग देंगे। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

उपाय : गरीबों को चावल का दान करें।

कन्या राशि

काम को समय पर पूरा करने में दिक्कत आ सकती हैं। कार्यस्थल पर धैर्य रखें और किसी के साथ विवाद में ना पड़ें। खर्च पर नियंत्रण रखें। अपनी सेहत को लेकर सजग रहें। किसी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं।

उपाय : प्रतिदिन आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें।

तुला राशि

सूर्यदेव का आपकी राशि में प्रवेश आपके करियर के लिहाज से थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। इस दौरान आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी देखी जा सकती है। इस दौरान आप घर के लोगों पर गुस्सा निकाल सकते हैं। बढ़ते हुए खर्चों के कारण पारिवारिक जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय : सूर्यदेव को अर्घ्य दें।

वृश्चिक राशि

कार्यक्षेत्र में सभी कार्यों को करने में दिक्कत आ सकती है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें। घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सभी के संग आप अच्छा समय बिताएंगे।

उपाय : पिता या पिता तुल्य व्यक्ति को वस्त्र भेंट करें।

धनु राशि

ये गोचर आपके करियर में तरक्की लेकर आएगा। सभी कार्यों में लोगों का सहयोग मिलेगा। शत्रुओं पर विजय पाने में सफल रहेंगे। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा।

उपाय : रोजाना गाय को रोटी खिलाएं।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए यह गोचर सामान्य साबित होगा। कार्यक्षेत्र की परेशानियां दूर होंगी। सहकर्मी आपके प्रदर्शन से प्रभावित होंगे। घर-परिवार में खुशियां आएंगी।

उपाय : माणिक्य रत्न धारण करें।

कुंभ राशि

कुभ राशि के लोगों के जीवन में परेशानियों का अंबार लग सकता है। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल साबित नहीं होंगी। इस दौरान नए काम की शुरूआत और यात्रा तो बिलकुल भी ना करें। सभी विवादों का समय से ही सुलझा लें।

उपाय : प्रतिदिन सूर्य के मंत्रों का जाप करें।

मीन राशि

सूर्यदेव का तुला राशि में प्रवेश आपके लिए अधिक अनुकूल साबित नहीं होगा। वहीं काम के लिहाज से ये समय फलदायी साबित होगा। कोई बड़ा निर्णय लेने के दौरान बुजुर्गों की राय लें। विरोधियों से सतर्क रहें। शब्दों का चुनाव सोच-विचार कर ही करें।

उपाय : धार्मिक स्थल पर दान-पुण्य करें।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story