Gochar 2022: गुरु अस्त होने पर लोगों का बढ़ेगा इस खास चीज के प्रति आकर्षण, जानें...

Gochar 2022: गुरु ग्रह 22 फरवरी दिन गुरुवार को दोपहर 3:48 मिनट पर कुंभ राशि में अस्त हो जाएंगे और 23 मार्च 2022 को दोपहर 1:26 मिनट पर उदित होंगे। गुरु के अस्त होने के कारण धार्मिक और मांगलिक कार्य करना इस दौरान वर्जित होगा। गुरु के अस्त होने से लोगों में भौतिकता का विकास होगा, धन और दैहिक सुख के प्रति लोगों में आकर्षण बढ़ेगा। धार्मिक क्रिया कलापों से भी मन कुछ हटा रहेगा। परिवार की सेहत का भी ध्यान रखना होगा।
ये भी पढ़ें: Gochar 2022: देवगुरु बृहस्पति 22 फरवरी को होंगे अस्त, शादी विवाह कार्यों पर लगेगा ब्रेक
नहीं होंगे मांगलिक कार्यक्रम
विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि गुरु फरवरी के महीने में अस्त होने जा रहे हैं। ज्योतिष में गुरु ग्रह को संपन्नता, विवाह, वैभव, विवेक, धार्मिक कार्य आदि का कारक माना जाता है इसलिए इनका अस्त होना शुभ नहीं माना जाता। इसलिए गुरु ग्रह जब अस्त होते हैं तब शुभ-मांगलिक कार्यों को करने की भी मनाही होती है, इस दौरान शादी, मुंडन, नामकरण जैसे संस्कार नहीं किये जाते। मतलब 22 फरवरी से 23 मार्च तक कोई धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम नहीं हो सकेंगे।
सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव
कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि गुरु के अस्त होने का सबसे प्रतिकूल प्रभाव कर्क, धनु और मीन राशियों पर पड़ सकता है, इसलिए इन राशियों के लोगों को गुरु अस्त के दौरान गुरु ग्रह से संबंधित उपाय करने चाहिए। बाजार पर भी गुरु के अस्त होने का प्रभाव दिखेगा। सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इन दिनों शेयर में बहुत ही ज्यादा संभलकर निवेश करने की जरूरत है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS