Gochar 2022: मीन राशि में बैठे गुरु-शुक्र इन लोगों की बदलने वाले हैं किस्मत, जानें कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां

Gochar 2022: गुरू ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में अत्यंत महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है। गुरू को देवगुरू बृहस्पति भी कहा जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, देवगुरू बृहस्पति देवताओं के गुरू भी हैं। गुरू के बारे में ऐसा मत है कि, गुरू अधिकतर शुभ फल ही प्रदान करते हैं। विशेष परिस्थितियों मे ही गुरू अशुभ फल प्रदान करते हैं। वर्तमान समय में गुरू मीन राशि में विराजमान हैं। जहां पर भोग-विलासिता के कारक माने जाने वाले शुक्र भी मौजूद हैं। गुरू को जहां देवताओं का गुरू कहा गया है, वहीं शुक्र को असुरों का गुरू कहा गया है। गुरू और शुक्र की युति किन राशि वालों के लिए क्या शुभ फल लेकर आयी है आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में...
ये भी पढ़ें: Jyotish Shastra: इन लोगों पर हमेशा रहती हैं मां लक्ष्मी जी की कृपा, जानें क्या आपकी राशि भी है इनमें शामिल
मिथुन राशि
इस राशि वालों के लिए गुरू और शुक्र की युति शुभ साबित होगी। आर्थिक स्थिति में लाभ की संभावना है। इस दौरान आप लाभकारी सौदा करने में सफल हो सकते हैं। इस दौरान आप एक से अधिक स्तोत्रों से धन कमा सकते हैं। व्यापार में भी आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान आप अपने उलझे हुए काम से अच्छा धन कमा सकते हैं। छात्रों के लिए ये काल बहुत शुभ साबित होगा। धन का संचय कर पाने में आप सफल रहेंगे क्योंकि परिश्रम से मेहनत कर रहे लोगों के लिए गुरू का गोचर लाभकारी साबित होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए भी गुरू का गाचर लाभकारी साबित होगा। नौकरी में चुनौतियों का आप डटकर सामना कर पाएंगे और चुनौतियों के दम पर ही आप सफलता हासिल करेंगे। जो जातक लेखन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें विशेष तौर पर फायदा मिल सकता है। व्यापार में आप अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। धन-दौलत में बढ़ौत्तरी की संभावना है।
मीन राशि
इस राशि वालों के लिए गुरू-शुक्र की युति शुभ साबित होगी। इस दौरान इन लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आमदनी में बढ़ोत्तरी की प्रबल संभावना है। निवेश के लिए समय अच्छा है। धन का संचय कर पाने में आप लोग सफल रहेंगे। व्यापार शुरू करने के लिए समय अच्छा है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें मनचाही नौकरी मिल सकती है। इस साल धन-दौलत में अच्छी खासी बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। संपत्ति के मामलों में विजय प्राप्त होगी। आमदनी अच्छी रहेगी। कारोबार में आप अच्छा लाभ अर्जित कर पाएंगे। पैतृक संपत्ति मिलने के भी योग बन रहे हैं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS