Gochar 2022 Horoscope : देवगुरु बृहस्पति के उदय होने पर आपको क्या मिलने वाला है, जानें...

Gochar 2022 Horoscope : ज्योतिष के मुताबिक, जब भी कोई ग्रह उदय या अस्त होता है तो वह सभी 12 राशियों को प्रभावित करता है। वहीं कल 23 मार्च को देवगुरु बृहस्पति उदय होंगे। बृहस्पति 23 फरवरी को कुंभ राशि में अस्त हुए थे और अब वे 23 मार्च को कुंभ राशि में उदय हो रहे हैे। तो आइए जानते हैं देवगुरु इस बार कुंभ राशि में उदय होकर आपके लिए क्या देने वाले हैं।
ये भी पढ़ें: Gochar 2022: देवगुरु बृहस्पति कल होंगे उदय, एक क्लिक में जानें उनके प्रभाव और उनका आशीर्वाद पाने के उपाय
मेष राशि
संतान का सुख मिलेगा। आमदनी के स्ताेत्र बढ़ेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं।
वृषभ राशि
नौकरी और बिजनेस में तरक्की के योग हैं। कामकाज बढ़ेगा। कई क्षेत्रों में प्रसिद्धि बढ़ेगी।
मिथुन राशि
मान-सम्मान भी बढ़ेगा। पूजा-पाठ और धर्म-कर्म में दिलचस्पी बढ़ेगी। आपके ज्ञान का सूरज आपके यश में वृद्धि करेगा।
कर्क राशि
आपको इस दौरान सावधान रहना होगा। शिक्षा और सेहत के नजरिये से समय शुभ नहीं रहेगा।
सिंह राशि
आपके जीवन में दांपत्य सुख बढ़ेगा। घर में मांगलिक उत्सव भी होगा। भागीदारी से फायदा मिलेगा।
कन्या राशि
आपके यात्रा या स्थान परिवर्तन होने के भी योग बनेंगे साथ ही आपको मेहनत का फायदा मिलेगा।
ये भी पढ़ें :Sheetala Ashtami 2022: शीतला माता इस आरती से होती हैं प्रसन्न, एक क्लिक में पढ़कर पाएं उनका आशीर्वाद
तुला राशि
शिक्षा के क्षेत्र में आपके ज्ञान का दीपक खूब प्रज्जवलित होगा। संतान सुख मिलेगा। रुके काम पूरे होंगे।
वृश्चिक राशि
बृहस्पति के प्रभाव के कारण आपकी अधिकारियों से अनबन हो सकती है। समय ठीक नहीं रहेगा।
धनु राशि
लंबी यात्रा या स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। प्रियजनों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।
मकर राशि
धन में वृद्धि होगी। बुद्धि और वाणी के दम पर आप अपने लक्ष्य को पाने में कामयाब हो जाएंगे।
कुंभ राशि
आपको मानसिक तनाव या चिंता बढ़ेगी। धर्म या न्याय क्षेत्र से जुड़े लोगों से फायदा मिलने के योग बनेंगे।
मीन राशि
शिक्षा और सेहत के नजरिये से समय अनुकूल नहीं है। शुभ कामों में आपका खर्चा बढ़ेगा।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS