Gochar 2022 Horoscope: मंगल के गोचर का आपकी राशि पर होगा ये प्रभाव, जानें इस ग्रह की अशुभ स्थिति से बचने का उपाय

Gochar 2022 Horoscope: 27 जून को सुबह 06:05 पर मंगलदेव मीन राशि को छोड़कर अपनी ही राशि मेष में प्रवेश कर जाएंगे। वहीं मेष राशि में पहले से ही राहु ग्रह विराजमान हैं। इसीलिए राहु और मंगल का एक ही घर में विराजमान होना बहुत ही अशुभ योग का निर्माण कर सकता है। क्योंकि मंगल और राहु के एक ही घर में प्रवेश को वैदिक ज्योतिष में अच्छा नहीं माना जाता है। ये दोनों ही ग्रह मेष राशि में बैठकर सभी 12 राशियों को प्रभावित करेंगे। तो आइए जानते हैं मंगल के उपाय और इनका सभी राशि के जातकों पर क्या हो सकता है प्रभाव।
ये भी पढ़ें: Gochar 2022: 27 जून को स्वयं की राशि मेष में मंगल करेंगे प्रवेश, जानें ये वहां से क्या कर सकते हैं बबाल
मंगल के उपाय
मंगल के अशुभ असर से बचने के लिए हनुमानजी की पूजा करनी चाहिए। लाल चंदन या सिंदूर का तिलक लगाना चाहिए। तांबे के बर्तन में गेहूं रखकर दान करने चाहिए। लाल कपड़ों का दान करें। मसूर की दाल का दान करें। शहद खाकर घर से निकलें। हं हनुमते नमः, ऊॅ नमः शिवाय, हं पवननंदनाय स्वाहा का जाप करें। हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें। मंगलवार को बंदरों को गुड़ और चने खिलाएं।
मंगल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव
मेष : कारोबार में भागदौड़।
वृषभ : आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मिथुन : शिक्षा के क्षेत्र में सफलता।
कर्क : आय में बढ़ोतरी।
सिंह : नौकरी में तरक्की।
कन्या : मान बढ़ेगा, सेहत का ध्यान रखें।
तुला : जीवन साथी से विवाद।
वृश्चिक : वाणी पर संयम रखें।
धनु : धन-संपत्ति का लाभ।
मकर : कार्यों में सफलता।
कुंभ : नया काम अभी शुरू न करें।
मीन : पारिवारिक सुख में वृद्धि।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS