Gochar 2022: मई माह में बदल रहें ये चार बड़े ग्रह अपनी राशि, जानें आपके लिए कैसा रहेगा यह मास

Gochar 2022 Horoscope :: ज्योतिष के अनुसार, मई 2022 में चार बड़े ग्रहों सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र के राशि परिवर्तन करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अुनसार, बुध 10 मई को वृषभ राशि में वक्रीय अवस्था में गोचर करेंगे, इसके बाद सूर्यदेव 15 मई को वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। तथा वहीं मंगलदेव 17 मई को मीन राशि में प्रवेश करेंगे और अंत में 23 मई को भौतिक सुखों को देने वाले और राग रंग व भोग विलास और रोमांस के दाता शुक्र ग्रह भी राशि परिवर्तन करते हुए मेष राशि में गोचर करेंगे। इन सभी ग्रहों के राशि परिवर्तन से मई माह में सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। तो आइए जानते हैं ये सभी ग्रह कैसे सभी राशियों को प्रभावित करेंगे।
ये भी पढ़ें: Jyotish Shastra: सूर्य चालीसा के पाठ से होते हैं ये लाभ, आज ही करें प्रारंभ, वरना...
मेष राशि
आपके लिए मई का माह शुभ फलदायक होगा। संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। मान-सम्मान और कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में लाभ होगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।
वृषभ राशि
आपके कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के योग हैं। अचानक धन लाभ हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी। मेहनत का फल शुभ दायक रहेगा। मीठा बोलने का प्रयास करें।
मिथुन राशि
कामकाज में वृद्धि होगी। उन्नति के अवसर हैं। व्यापार अच्छा होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। माह के अंत तक कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।
कर्क राशि
आपके लिए मई का महीना परेशानियों से भरा रह सकता है। मानसिक तनाव हो सकता है। वाद-विवाद से बचें। निवेश में नुकसान हो सकता है। सेहत कमजोर हो सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को धन लाभ होगा। दांपत्य जीवन की समस्याएं दूर होंगी। सेहत अच्छी रहेगी। शुभ समाचार मिलने के योग हैं।
कन्या राशि
इस राशि के जातकों के लिए मई का महीना शुभ होगा। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में मुनाफा होने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
तुला राशि
आपको व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। निवेश लाभदायक होगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
वृश्चिक राशि
आपके लिए इस महीने में मानसिक अशांति रहेगी। कार्यक्षेत्र में समस्या हो सकती हैं। मां की सेहत परेशान कर सकती है।
धनु राशि
व्यापार में निवेश करें और विवाद से दूर रहें। कार्य की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर होगा। दांपत्य जीवन में सुखद एवं मधुरता बनी रहेगी।
मकर राशि
रूका हुआ पैसा मिलेगा। सभी कार्य सरलता से संपन्न होगा। नौकरी में दिक्कत आ सकती है।
कुंभ राशि
व्यापार बेहतर होगा। संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। इस राशि के जातकों के लिए मई माह मिलाजुला रहेगा। खर्चे बढ़ेंगे और करियर में तरक्की होगी।
मीन राशि
आप लोगों के लिए इस माह आर्थिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंध सुधरेंगे। नौकरी में सकारात्मक परिणाम आएंगे।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS