Gochar 2022 Horoscope: वृषभ राशि में बैठे शुक्र सभी राशियों को क्या देने वाले हैं, जानें गोचर राशिफल

Gochar 2022 Horoscope: शुक्र ग्रह वर्तमान समय में वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं और वे इस राशि में 13 जुलाई तक गोचर करेंगे। अर्थात शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि वृषभ में 13 जुलाई तक रहेंगे। इस राशि में बुध पहले से विराजमान हैं। जब एक ही राशि में बुध व शुक्र विराजमान होते हैं तो लक्ष्मी योग बनता है। इस योग को ज्योतिष में बहुत ही दुर्लभ योग माना गया है। तो आइए जानते हैं स्वयं की राशि में गोचर करते हुए आपकी राशि को क्या देने वाले हैं।
ये भी पढ़ें: Gochar 2022: वृषभ राशि में बुध- शुक्र की युति से बना लक्ष्मी योग, जानें इसके प्रभाव और उपाय
मेष राशि
मानसिक शान्ति रहेगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु कोई अतिरिक्त कार्य भी मिल सकता है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा
वृषभ राशि
वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मसंयत भी रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा
मिथुन राशि
धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। धन की स्थिति में सुधार होगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। किसी मित्र का अगमन हो सकता है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।
कर्क राशि
आत्मविश्वास में कमी आयेगी। मन अशान्त रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।
सिंह राशि
मन प्रसन्न रहेगा। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते है। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
कन्या राशि
संयत रहें। क्रोध से बचें। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
तुला राशि
परिवार का साथ मिलेगा। आय वृद्धि में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। मन अशान्त रहेगा। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। किसी सम्पत्ति से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
वृश्चिक राशि
आत्मविश्वास में कमी रहेगी। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से दूर रहें। पिता का सानिध्य मिलेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। फिर भी आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।
धनु राशि
क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भावमन में रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा।
मकर राशि
मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आलस्य भी अधिक हो सकता है। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। सेहत का ध्यान रखें। क्रोध में कमी आएगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
कुंभ राशि
मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार की जिम्मेदारी भी बढ़ सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। खर्च भी अधिक रहेंगे। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
मीन राशि
परिवार का साथ मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। धन की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS