Gochar 2022: जुलाई माह में बदलेगी इन ग्रहों की चाल, जानें कब किस राशि को छोड़कर किसमें करेंगे प्रवेश

Gochar 2022: आज से जुलाई का महीना प्रारंभ हो चुका है और ग्रहों की चाल की दृष्टि से भी यह महीना बहुत महत्वपूर्ण है। इस महीने कई महत्वपूर्ण ग्रह अपनी चाल में परिवर्तन करने वाले हैं। जुलाई के आरंभ में बिजनेस, कॉमर्स, गणित और वाणी के कारक ग्रह बुध का प्रवेश अपनी ही राशि मिथुन में होने जा रहा है। तो आइए जानते हैं जुलाई 2022 में कौन-कौन से ग्रह कब परिवर्तन करने जा रहे हैं।
पंचांग के अनुसार, 02 जुलाई 2022, दिन शनिवार को सुबह 09:40 बजे बुध का गोचर मिथुन राशि में होगा। इस राशि में बुध 17 जुलाई 2022 तक रहेंगे और इसके बाद वो कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस गोचर की खास बात ये हैं कि, मिथुन राशि के स्वामी स्वयं बुध ग्रह हैं। वहीं बुध ग्रह को ग्रह मंडल का राजकुमार कहा जाता है। जिन लोगों की कुंडली में बुध ग्रह शुभ है, उन्हें इस गोचर काल में विशेष लाभ प्राप्त होगा।
जुलाई माह का सबसे महत्वपूर्ण राशि परिवर्तन मकर राशि में देखने को मिलेगा। पंचांग के अनुसार, 12 जुलाई 2022 को सुबह 10:28 बजे शनि मकर राशि में आ जाएंगे। वहीं विशेष बात यह है कि, अभी शनि वक्री अवस्था में हैं और इसी अवस्था में वो मकर राशि में आ रहे हैं। शनिदेव 23 अक्टूबर 2022 को मकर राशि में मार्गी होंगे।
पंचांग के अनुसार, सिर्फ 23 दिनों के लिए शुक्र ग्रह मिथुन राशि में आ रहे हैं। शुक्र का यह राशि परिवर्तन 13 जुलाई 2022 को हो रहा है, जहां पर वो बुध ग्रह के साथ युति बनाएंगे। वहीं शुक्र ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में लग्जरी लाइफ का कारक ग्रह माना गया है।
सभी ग्रहों के राजा सूर्य को गोचर भी जुलाई माह में होने जा रहा है। पंचांग के अनुसार, 16 जुलाई 2022 को 11:11 बजे सूर्यदेव मिथुन राशि को छोड़कर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे जहां पर वे 17 अगस्त 2022 तक रहेंगे।
जुलाई के महीने में कर्क राशि में बुध ग्रह का परिवर्तन होने जा रहा है। पंचांग के अनुसार, 17 जुलाई 2022 की सुबह 12:15 बजे बुध ग्रह कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
वहीं जुलाई माह में गुरु ग्रह भी वक्री हो रहे हैं और पंचांग के अनुसार, 29 जुलाई 2022 को सुबह 01:00 गुरु मीन राशि में वक्री होंगे। गुरु 24 नवंबर 2022 को मीन राशि में ही मार्गी होंगे।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS