Gochar 2022: पांच अहम ग्रहों के परिवर्तन से जून का महीना होगा बहुत ख़ास, जानें किन राशि वालों की लग सकती है लॉटरी

Gochar 2022: ज्योतिष के मुताबिक, जून का महीना काफी अहम होगा, क्योंकि इस माह में तीन मुख्य ग्रह अपनी राशि बदलेंगे तो वहीं बुध और शनि अपनी चाल की दिशा भी बदलेंगे। वहीं इस दौरान दो महत्वपूर्ण ग्रहों की युति का शुभ संयोग भी बन रहा है। ऐसे में ये माह निश्चितरुप से देश-दुनिया के लिहाज से सभी राशि वालों में अहम बदलाव की संभावना बना रहा है।
ये भी पढ़ें: Vastu Shastra : मछलियां ऐसे भरती हैं धन भंडार, जानें घर में खुशहाली के ये उपाय
जहां बुध ग्रह वृश्चिक राशि में मार्गी होने जा रहा है जबकि बुध का 25 अप्रैल को वृषभ राशि में गोचर हुआ था। वहीं न्यायाधिकारी और दंडाधिकारी ग्रह शनि भी आज अर्थात 05 जून को कुंभ राशि में वक्री होंगे, शनि के वक्री होने से कुछ राशि के जातकों को अप्रत्याशित रुप से शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। ज्योतिष के मुताबिक, सूर्यदेव 15 जून को मिथुन राशि में गोचर करने वाले हैं। इसे मिथुन संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है।
सुख-सुविधा और विलासिता के कारक ग्रह शुक्र 18 जून को वृषभ राशि में गोचर करेंगे।
वहीं मंगलदेव 27 जून, दिन सोमवार को मेष राशि में गोचर करने वाले हैं। वृषभ राशि में शुक्र के प्रवेश से वहां पर बुध और शुक्र की युति बनेगी जोकि कई जातकों के लिए बेहद शुभ फलदायी रहेगी।
इस बार जून का महीना वृषभ राशि, सिंह राशि और धनु राशि वालों के लिए बेहद खास होने जा रहा है। क्योंकि इस माह में 05 मुख्य ग्रहों के परिवर्तन हो रहे हैं। विशेष तौर पर जून का महीना वृषभ और धनु राशि के लिए बेहद शुभकारी और कल्याणकारी सिद्ध होगा। इन राशि वालों को इस महीने में आर्थिक लाभ होगा और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। नई नौकरी के ऑफर भी मिलेंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। पारिवारिक संबंध बेहतर रहेंगे। व्यापार में लाभ होगा।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS