Gochar 2022: कुंभ राशि में शनि का प्रवेश खोलेगा तरक्की के मार्ग

Gochar 2022: ग्रहों के न्यायाधीश कर्मफल दाता शनिदेव 29 अप्रैल 2022 को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। जब-जब शनि कुंभ राशि में होते हैं तब हम सभी के लिए कुछ न कुछ नया कार्य अवश्य होगा। आपको बताना चाहूंगा जब शनि पिछली बार 1995 में कुंभ राशि में थे। तब सेलफोन भारत में लॉन्च हुआ था। उसके साथ ही वाईफाई और ब्रॉडबैंड की सेवाएं भी शुरू हुई थी। मिस यूनिवर्स और मिस इंडिया का खिताब भारतीय महिलाओं ने जीता था। एक बार फिर शनि कुंभ राशि में आ रहे हैं और दुनिया में महत्वपूर्ण घटना घटित होगी। जिसका लाभ सभी को मिलेगा। इस बार शनि देव कोई बड़ी बीमारी का इलाज देंगे और तकनीकी क्षेत्र में कोई नई क्रांति की संभावना। भारत के लिए कुंभ राशि का शनि महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। हम सभी को फायदा होगा। कोई महत्वपूर्ण घटना घटित होगी। तो आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डाॅ. अनीष व्यास के अनुसार शनि के गोचर के बारे में...
ये भी पढ़े: Jyotish Shastra: अप्रैल 2022 में शनि बदलेंगे राशि, जानें किन लोगों पर शुरू होगी शनिदेव की साढ़े साती
इस राशियों पर पड़ेगा प्रभाव
2022 में जिन राशियों आठ राशियों पर शनि का प्रभाव पड़ेगा वो हैं धनु, मकर, कुंभ, मीन, मिथुन, तुला, कर्क और वृश्चिक।
इस राशियों पर नहीं पड़ेगा प्रभाव
मेष, वृषभ, सिंह और कन्या राशि के जातकों पर साल 2022 में शनि के राशि परिवर्तन का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
वक्री शनि का होगा इन राशियों पर प्रभाव
12 जुलाई 2022 से 17 जनवरी 2023 तक शनि वक्री रहेंगे और इस कारणवश मकर, कुंभ और धनु राशि पर शनि की साढे़साती रहेगी और मिथुन व तुला राशि पर ढैय्या का प्रभाव रहेगा।
मीन राशि पर शुरू होगी साढ़ेसाती
29 अप्रैल 2022 को शनि के कुंभ राशि में आने से मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी और धनु राशि से साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। मीन राशि के लोगों के लिए समस्याएं बढ़ सकती हैं और धनु राशि के लोगों को लाभ मिलने के योग बनेंगे। 29 अप्रैल से पहले तक धनु, मकर और कुंभ राशि पर साढ़ेसाती रहेगी। इसके बाद मकर, कुंभ और धनु राशि पर साढ़ेसाती रहेगी।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS