Gochar 2022: मकर राशि में होने जा रही है शनि और मंगल की युति, जानें कितने भयानक हो सकते हैं इसके परिणाम

Gochar 2022: मकर राशि में होने जा रही है शनि और मंगल की युति, जानें कितने भयानक हो सकते हैं इसके परिणाम
X
Gochar 2022: पंचांग के अनुसार, 26 फरवरी को देवसेनापति और मंगल ग्रह धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करने वाले हैं और मकर राशि में मंगल 07 अप्रैल 2022 तक गोचर करेंगे। तथा इसके बाद 07 अप्रैल 2022 को कुंभ राशि में चले जाएंगे। वहीं ज्योतिष के मुताबिक, मकर राशि मंगल ग्रह की उच्चराशि है, वहीं मंगल का मकर राशि में गोचर लोगों को कई प्रकार से प्रभावित करेगा।

Gochar 2022: पंचांग के अनुसार, 26 फरवरी को देवसेनापति और मंगल ग्रह धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करने वाले हैं और मकर राशि में मंगल 07 अप्रैल 2022 तक गोचर करेंगे। तथा इसके बाद 07 अप्रैल 2022 को कुंभ राशि में चले जाएंगे। वहीं ज्योतिष के मुताबिक, मकर राशि मंगल ग्रह की उच्चराशि है, वहीं मंगल का मकर राशि में गोचर लोगों को कई प्रकार से प्रभावित करेगा। क्योंकि मकर मंगल की उच्चराशि होने के साथ ही वहां शनिदेव पहले से ही विराजमान हैं। ज्योतिष में शनि और मंगल की युति को अच्छा नहीं माना जाता है। इसीलिए हो सकता है कि, शनि और मंगल का मकर राशि में मिलन लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाला हो। ज्योतिषविदों की मानें तो शनि और मंगल की युति होने से प्रकृति में गंभीर समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। क्योंकि मंगल को बेहद क्रूर और गुस्सैल स्वभाव का ग्रह माना जाता है, वहीं शनिदेव को न्याय और दण्डाधिपति कहा जाता है। शनिदेव का स्वभाव भी गुस्से वाला और बेहद क्रूर है। तो आइए जानते हैं मंगल और शनि की युति बनने पर देश और दुनिया में क्या हो सकता है इसका प्रभाव।

ये भी पढ़ें: Gochar 2022: मंगल के राशि परिवर्तन से बनेगा ये खतरनाक योग, जानें इसके प्रभाव और करें उपाय, वरना...

शनि मंगल की युति का प्रभाव

मंगल शनि की युति से वाहन दुर्घटनाएं प्राकृतिक आपदा, मंदी, महामारी, युद्ध होने की संभावना बढ़ सकती हैं। रियल स्टेट के कारोबार में वृद्धि होगी। विदेशों में राजनीतिक उठापटक, सत्ता परिवर्तन इत्यादि होने की संभावना हो सकती है। बाजारों में अचानक तेजी आएगी और व्यापार बढ़ेगा। अचानक किसी वस्तु के दाम बढ़ेंगे और बाजार से वह वस्तु गायब होगी। डिजिटल मुद्रा यानि क्रिप्टो करेंसी का बोलबाला रहेगा। प्राकृतिक आपदा के साथ अग्नि कांड, भूकंप, गैस दुर्घटना, वायुयान दुर्घटना होने की संभावना हो सकती है। पूरे विश्व में राजनीतिक अस्थिरता यानि राजनीतिक माहौल उच्च होगा। पूरे विश्व में सीमा पर तनाव शुरू हो जाएगा। मंगल की वजह से दुर्घटना होने की आशंका है। भूकंप या अन्य तरह से प्राकृतिक आपदा आने की भी आशंका है। किसी भी विषय पर बड़ा आंदोलन होने की संभावना। होटल रेस्टोरेंट वालों के लिए बहुत ही अच्छा समय होगा। सांस्कृतिक रूप से कोई कोई विवाद या उथल पुथल होने की संभावना बन सकती है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story