Gochar 2022 : मकर राशि में बनने जा रहा ग्रहों का महासंयोग, जानें ज्योतिषीय दृष्टि से कितना खास है फरवरी माह

Gochar 2022 : मकर राशि में बनने जा रहा ग्रहों का महासंयोग, जानें ज्योतिषीय दृष्टि से कितना खास है फरवरी माह
X
Gochar 2022: अगले महीने फरवरी में मकर राशि में ग्रहों का महासंयोग होने वाला है। फरवरी में मकर राशि में त्रिग्रही, चतुर्ग्रही और पंचग्रही योग बनेगा। फरवरी में बन रहे ग्रहों के योगों का असर लंबे समय तक दिखाई देगा। फरवरी के अंत में पंचग्रही यानी पांच ग्रहों का योग बनेगा। इसका प्रभाव मार्च में भी दिखेगा। इस साल कई ग्रह मकर राशि में स्थित रहेंगे।

Gochar 2022: अगले महीने फरवरी में मकर राशि में ग्रहों का महासंयोग होने वाला है। फरवरी में मकर राशि में त्रिग्रही, चतुर्ग्रही और पंचग्रही योग बनेगा। फरवरी में बन रहे ग्रहों के योगों का असर लंबे समय तक दिखाई देगा। फरवरी के अंत में पंचग्रही यानी पांच ग्रहों का योग बनेगा। इसका प्रभाव मार्च में भी दिखेगा। इस साल कई ग्रह मकर राशि में स्थित रहेंगे।

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि 13 फरवरी तक सूर्य देव मकर में रहेंगे। 26 फरवरी को मंगल मकर राशि में प्रवेश करेंगे तो 27 फरवरी को शुक्र। जब इन दोनों ग्रहों का प्रवेश मकर राशि में होगा तो चंद्रदेव और बुध देव भी इस राशि में स्थित रहेंगे। इस तरह से फरवरी में 5 ग्रहों का पंचग्रही योग बनने जा रहा है।

वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का गोचर काफी अहम माना जाता है। क्योंकि ये हमारे जीवन को प्रभावित करता है। जब भी कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो लोगों के जीवन में बदलाव देखने को मिलते हैं। फरवरी का महीना ग्रहों की चाल के हिसाब से काफी खास होने वाला है। फरवरी के महीने में एक साथ पांच ग्रहों की युति बनने वाली है। कुछ राशियों पर इसका जबरदस्त प्रभाव पड़ेगा और उनकी जिन्दगी में बहुत ही सकारात्मक बदलाव आएंगे।

ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में अपना स्थान बदलते रहते हैं। इसका प्रभाव सभी राशि के लोगों के जीवन पर पड़ता है। लोगों के जीवन के सुख-दुख के चक्र इसी से प्रभावित होते हैं। इसलिए कहा जाता है कि सभी का अच्छा समय कभी ना कभी जरुर आता है। इस बार फरवरी महीने में 5 ग्रह जब एक साथ आएंगे, तो उसका मानव जीवन पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा।

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन, दशा, महादशा और युति का विशेष महत्व होता है। जब एक से अधिक ग्रह एक साथ एक ही राशि में गोचर करें, तो उसे युति कहा जाता है। कई बार एक से ज्यादा ग्रह किसी एक राशि में आकर युति बनाते हैं, जिसका मनुष्य के जीवन पर बड़ा प्रभाव पड़ता है। फरवरी के महीने में भी ग्रहों की ऐसी ही युति बनने वाली है। इस दौरान शनि ग्रह की राशि मकर में पंचग्रही योग बन रहा है।

मकर राशि में ग्रहों की इस युति से कुछ राशि के लोगों पर विशेष लाभ होने की संभावना बन रही है। पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं, इनके नतीजे वाले दिन यानी 10 मार्च को तीन ग्रह शुक्र, मंगल और शनि मकर में रहेंगे। तीन अन्य ग्रह सूर्य, बुध और गुरु कुंभ राशि में रहेंगे। इन ग्रहों की वजह से चुनाव के अप्रत्याशित परिणाम आ सकते हैं।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story