Gochar 2022: मंगल 16 अक्टूबर तक रहेंगे वृषभ राशि में विराजमान, जानें आपके ऊपर कैसा डालेंगे प्रभाव

Gochar 2022: मंगल ग्रह का धरती और यहां के जीवन पर बहुत ज्यादा प्रभाव माना जाता है। मंगल ग्रह 10 अगस्त से वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं और 16 अक्टूबर 2022 तक इसी राशि में रहेंगे। मंगल के इस गोचर से सभी 12 राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ेगा। तो आइए जानते हैं कि, कौन-कौन सी राशियों पर मंगल का क्या-क्या प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि
आपकी राशि के दूसरे भाव में मंगल का प्रवेश आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव की स्थिति बना सकता है। खर्चों को लेकर सतर्क रहें। छात्रों के लिए लाभ मिलेगा। विवाहित लोगों के लिए समय सुखद रहेगा।
वृषभ राशि
आपकी राशि के लग्न भाव में मंगल का गोचर हो रहा है, जिसके चलते आपके माता और जीवनसाथी से आपको सहयोग मिलेगा। संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। लेनदेन के दौरान सतर्क रहें।
मिथुन राशि
आपकी राशि के 12वें भाव में मंगल का गोचर आपके खर्च बढ़ाएगा। सेहत खराब कर सकता है। साझेदारी- बिजनेस और वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।
कर्क राशि
आपकी राशि के 11वें भाव में मंगल का प्रवेश आपके लिए लाभदायक हो सकता है। नौकरी-पेशा हैं तो आपकी सराहना होगी और प्रमोशन के योग बनेंगे। कारोबार का विस्तार होगा। छात्रों के लिए समय अनुकूल है।
सिंह राशि
आपकी राशि के 10वें भाव में मंगल का गोचर काम में सफलता दिलाएगा। बिजनेस बढ़ेगा। प्रॉपर्टी बढ़ेगी और माता की ओर से सहयोग मिलेगा।
कन्या राशि
आपकी राशि के नौवें भाव में मंगल का गोचर अचानक से लाभ प्रदान करेंगा। हालांकि आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें। भाई-बहनों से प्यार और सहयोग मिलेगा।
तुला राशि
आपकी राशि के आठवें भाव में मंगल का परिवर्तन अचानक से होने वाली घटनाओं का संकेत देता है। चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सतर्क रहने की जरूरत है। घटना-दुर्घटना से बचें और वाणी पर संयम रखें।
वृश्चिक राशि
आपकी राशि के सातवें भाव में मंगल का गोचर साझेदारी के बिजनेस में लाभ देगा। परन्तु दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे।
धनु राशि
आपकी राशि के छठे भाव में मंगल का गोचर रोग और शत्रुओं का नाश करेगा। परीक्षा में सफलता दिलाएगा। धर्म की ओर आपका झुकाव होगा। जॉब और कारोबार में मिलाजुला समय व्यतीत होगा।
मकर राशि
आपकी राशि के पांचवें भाव में मंगल का राशिपरिवर्तन बहुत शुभ माना जा रहा है। खासकर छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। नौकरी में उन्नति के योग बनेंगे। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें।
कुंभ राशि
आपकी राशि के चतुर्थ भाव में मंगल का गोचर जीवनसाथी से संबंध मजबूत करेगा। माता की सेहत का ध्यान रखना होगा। हालांकि कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ जाएंगी। संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। बिजनेस से लाभ होगा।
मीन राशि
आपकी राशि के तीसरे भाव में मंगल का गोचर आपके पराक्रम में वृद्धि करेगा। आप अपने शौक पूरे कर पाएंगे। धर्म की ओर आपकी रूचि बढ़ेगी। नौकरी और कारोबार में आपके लिए समय बहुत अनुकूल है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS